घर की छत या टंकी के पास उग आया है पीपल का पेड़? उखाड़े नहीं, इस 1 ट्रिक से हटाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

घर की छत या दीवारों पर कई बार पीपल का पौधा उग जाता है। इसे उखाड़ना शुभ नहीं माना जाता है इसलिए बहुत से लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि इसे हटाएं कैसे। तो चलिए जानते हैं एक ट्रिक, जिससे पीपल का पेड़ जड़ से खत्म किया जा सकता है।

Trick To Remove Peepal Tree
पीपल का पेड़ कैसे हटाएं

पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। कई त्योहारों में इसकी पूजा भी की जाती है। इसलिए कई बार जब घर की छत, बालकनी या पानी की टंकी के पास पीपल का पेड़ उग जाता है, तो बहुत से लोग इसी सोच में पड़ जाते हैं कि इसे हटाया कैसे जाए। क्योंकि इसे जड़ से उखाड़ना शुभ नहीं माना जाता है। शुरुआत में तो ये पौधा छोटा सा दिखता है और कोई परेशानी नहीं लगती, लेकिन समय के साथ इसकी ग्रोथ तेजी से होती है। ध्यान ना दिए जाए तो इसकी जड़ें इतनी फैल सकती हैं कि दीवारों और नींव को कमजोर कर सकती हैं। ऐसे में समय रहते पीपल के पेड़ को हटाना जरूरी हो जाता है।

घर में पीपल का पेड़ लगाना होता है अशुभ

पीपल का पेड़ काफी शुभ माना जाता है लेकिन इसे घर में लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में पीपल का वास होना अशुभ होता है। हालांकि इसके पीछे एक व्यहारिक कारण भी है। दरअसल पीपल के पेड़ की ग्रोथ काफी तेजी से होती है। ये जड़ें दरारों और छोटे गैप में घुसकर उन्हें बड़ा कर सकती हैं। ये कंक्रीट और ईंटों के बीच से भी रास्ता बना लेती हैं, जिससे दीवारों कमजोर हो सकती हैं।

उखाड़ने से नहीं खत्म होता पीपल का पेड़

धार्मिक रूप से पीपल का पेड़ उखाड़ना अशुभ माना जाता है। इस वजह से भी कई लोग पीपल का पेड़ उखाड़ते नहीं हैं। हालांकि बहुत से लोग पीपल का पौधा दिखते ही उसे ऊपर से काट देते हैं, इसका कोई फायदा नहीं होता क्योंकि पीपल की बची हुई जड़ों से दोबारा पौधा निकल सकता है। इसलिए पीपल को खत्म करना है तो उसकी जड़ों को खत्म करना जरूरी हो जाता है।

पीपल की जड़ों में डाल दें ये घोल

घर की बालकनी, छत या पानी की टंकी के पास पीपल का पेड़ उगने लगा है, तो ये घोल बनाकर आप उसकी जड़ों में डाल सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी लें। उसमें 1 चम्मच सफेद नमक, थोड़ा सा खाने वाला चूना और आधा चम्मच फिटकरी का चूरा डालकर मिक्स कर लें। ये घोल आपको पीपल के पेड़ की जड़ों में डालना है। हफ्ते में दो बार आप ये कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में ये जड़ से खत्म हो जाएगा।

पेड़ छोटा है तो दूसरी जगह लगाना सही रहेगा

अगर पीपल का पेड़ अभी उगा ही है तो आप इसे जड़ सहित निकालकर किसी खुली जगह पर लगा सकते हैं। इससे पेड़ नष्ट भी होगा। हालांकि अगर पेड़ थोड़ा ज्यादा बड़ा हो गया है तो खुद से इसे निकालना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप किसी माली की मदद ले सकते हैं और इसे किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित करा सकते हैं।

दोबारा ना उगे, इसके लिए क्या करें?

पीपल का पेड़ अक्सर दरारों या ऐसी जगहों पर उगता है जहां थोड़ी मिट्टी और नमी मौजूद होती है। इसलिए पौधा हटाने के बाद उस जगह की मिट्टी, कचरा और जमी हुई गंदगी को साफ करें। साथ ही छत या दीवारों की दरारों और गैप को सील करवाएं। इससे दोबारा पीपल उगने की संभावना कम हो जाती है।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़घर की छत या टंकी के पास उग आया है पीपल का पेड़? उखाड़े नहीं, इस 1 ट्रिक से हटाएं