Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राYour Ultimate 3 Day Jaipur Itinerary for a Weekend Getaway
वीकेंड्स पर 3 दिन निकालकर प्लान करें जयपुर की ट्रिप, एक्सप्लोर करें ये पॉपुलर जगहें

वीकेंड्स पर 3 दिन निकालकर प्लान करें जयपुर की ट्रिप, एक्सप्लोर करें ये पॉपुलर जगहें

संक्षेप: Jaipur Trip: अगर आप वीकेंड्स पर 3 दिनों का टाइम निकाल लें तो जयपुर की बढ़िया ट्रिप हो जाएगी। यहां हम आपके लिए परफेक्ट प्लान ले कर आए हैं, जिससे आप जयपुर की पॉपुलर जगहें बिना हड़बड़ी के एक्सप्लोर कर पाएंगे।

Mon, 17 Nov 2025 04:09 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जयपुर एक ऐसा शहर है, जहाँ प्रकृति, इतिहास और संस्कृति का परफेक्ट मेल देखने को मिलता है। यहाँ की ऐतिहासिक हवेली, किले, रॉयल लाइफ और लोकल मार्केट, यहां आने वाले हर टूरिस्ट्स के दिल को भा जाते हैं। जयपुर में घूमने के लिए बहुत कुछ है, इसलिए लोगों को लगता है कि लंबी फुर्सत से ही यहां की ट्रिप प्लान की जा सकती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, अगर आप वीकेंड्स पर तीन दिनों का टाइम निकाल लें तो बढ़िया ट्रिप हो जाएगी। यहां हम आपके लिए तीन दिनों का परफेक्ट प्लान ले कर आए हैं, जिससे आप जयपुर की पॉपुलर जगहें बिना हड़बड़ी के एक्सप्लोर कर पाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रिप का पहला दिन

ट्रिप के पहले दिन की शुरुआत जलमहल के शांत और सुंदर व्यू के साथ करें। सुबह की हल्की रोशनी इस जगह को और भी खास बना देती है। इसके बाद यहां से पन्ना मीना कुंड जाएं। इस कुंड में आपको पुरानी राजस्थानी बनावट के साथ शांत माहौल में समय बिताने का मौका मिलेगा। अब यहां से आगे बढ़ते हुए आमेर फोर्ट जाएं, जहां आपको जयपुर की रॉयल फील लेने का मौका मिलेगा। दिन में थोड़ा आराम करने के बाद शाम को जगतशिरोमणि मंदिर जाएं और शांत माहौल में कुछ समय बिताएं, फिर पहले दिन का अंत चोखी धानी में स्वादिष्ट राजस्थानी खाने और पारंपरिक माहौल के साथ करें।

ट्रिप का दूसरा दिन

ट्रिप के दूसरे दिन की शुरुआत सिटी पैलेस से करें, जहाँ आपको राजघराने की कला और रॉयल जीवन की झलक देखने को मिलेगी। फिर यहां से थोड़ी ही दूरी पर स्थित जंतर-मंतर में जाएं। इसके बाद हवामहल की सैर करें और इसकी खूबसूरती को नजदीक से महसूस करें। थोड़ा समय निकालकर टैटू कैफे में बैठें, जहाँ से हवामहल का ऊँचाई से दिखने वाला व्यू बहुत सुंदर लगता है। ध्यान रहे कि शाम होने से पहले नाहरगढ़ फोर्ट पहुंच जाएं क्योंकि यहाँ से दिखने वाला सूर्यास्त यात्रा की सबसे खूबसूरत यादों में से एक बन जाएगा। अगर समय मिले तो वापसी में रात के समय हवामहल को बाहर से देखें, रात में रोशनी में इसका नजारा अलग ही खूबसूरत दिखता है।

ट्रिप का तीसरा दिन

ट्रिप के तीसरे दिन की शुरुआत सबसे पहले पत्रिका गेट और तोरण द्वार से करें। यहाँ की रंगीन दीवारें और सुंदर डिजाइन फोटो लेने के लिए एकदम परफेक्ट जगह हैं। इसके बाद अल्बर्ट हॉल म्यूजियम जाएं, जहाँ आपको राजस्थान की कला, इतिहास और कई अनोखी चीजें देखने को मिल जाएंगी। अब यहां से आगे बढ़ते हुए गलताजी मंदिर जाएं, जो पहाड़ियों के बीच बना एक शांत और पवित्र स्थान है। अगर आप थोड़ा और एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो गेटोर की छतरियों की ओर जाएं, जहाँ की राजस्थानी वास्तुकला बहुत सुंदर लगती है। ट्रिप का अंत आप बापू बाजार में शॉपिंग के साथ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:वीकेंड्स पर बना लें 2 दिनों की जोधपुर ट्रिप का प्लान, एक्सप्लोर करें ये जगहें
ये भी पढ़ें:हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये वीजा फ्री डेस्टिनेशंस, रोमांटिक पल उम्र भर याद रहेंगे
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।