Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राYour Perfect Jodhpur Weekend A Complete 2 Day Itinerary for First Time Visitors
वीकेंड्स पर बना लें 2 दिनों की जोधपुर ट्रिप का प्लान, 48 घंटों में एक्सप्लोर करें ये पॉपुलर जगहें

वीकेंड्स पर बना लें 2 दिनों की जोधपुर ट्रिप का प्लान, 48 घंटों में एक्सप्लोर करें ये पॉपुलर जगहें

संक्षेप:

Jodhpur Trip: बस दो दिन वीकेंड्स पर भी आप जोधपुर की एक शॉर्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन दो दिनों को अच्छे से प्लान करें, तो आराम से पॉपुलर स्पॉट्स देख सकते हैं और जोधपुर के मैजिक को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Nov 14, 2025 02:01 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजस्थान की बात हो और जोधपुर का नाम ना आए, ऐसा भला हो सकता है? इस नीले शहर की तंग गलियां, ऊंचे किले, हवेलियां, राजसी ठाठ-बाठ और यहां का लजीज खाना, ये सब अभी तक आपने एक्सपीरियंस नहीं किया है, तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। तो इस बार क्यों ना एक ट्रिप जोधपुर की ही प्लान कर लें? चिंता मत कीजिए आपको ज्यादा दिनों की जरूरत नहीं है। बस दो दिन वीकेंड्स पर भी आप एक शॉर्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन दो दिनों को अच्छे से प्लान करें, तो आराम से पॉपुलर स्पॉट्स देख सकते हैं और जोधपुर के मैजिक को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां हमनें आपके लिए दो दिनों का पूरा प्लान बना दिया है, जो आपकी जर्नी को यादगार बना देगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डे 1 पर एक्सप्लोर करें ये शानदार जगहें

मेहरानगढ़ किला- जोधपुर की ट्रिप बिना मेहरानगढ़ किला एक्सप्लोर किए अधूरी है। शहर के ऊपर खड़े इस किले की भव्यता आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। किले के अंदर की बनावट, नक्काशी और बाहर दिखता नीला शहर, सब कुछ किसी ड्रीमी प्लेस से कम नहीं लगता है।

नाचौकिया की नीली गालियां- जोधपुर की गलियों में भी घूमें, तो क्या जोधपुर को एक्सप्लोर किया। इन संकरी, चमचमाती गलियों में ही तो असली जोधपुर बसता है। यहां हर मोड़ पर आपको ऐसी जगहें मिलेंगी, जहां फोटो क्लिक करने का मन करेगा।

राव जोधा डेजर्ट पार्क में देखें सनसेट- लाइफ में एक बार ये एक्सपीरियंस लेना तो बनता है। शोर से दूर, रेगिस्तान के पेड़-पौधों के बीच हवा में बैठकर सूरज ढलते देखना, किसी सपने से कम नहीं लगता।

टूर्जी का झलरा कैफे में डिनर करें- दिनभर की थकान के बाद आप इस कैफे में बैठकर डिनर करना एकदम परफेक्ट है। गरम-गरम राजस्थानी खाना एंजॉय करें, इससे बेहतर दिन का एंड क्या हो सकता है भला।

दूसरे दिन एक्सप्लोर करें ये प्लेसेज

उम्मेद भवन पैलेस- दूसरे दिन की शुरुआत थोड़े रॉयल ढंग से हो, इसके लिए उम्मेद भवन पैलेस हो आएं। इसका खूबसूरत आर्किटेक्चर, लॉन और म्यूजियम आपको एकदम रॉयल फील देगा।

सरदार मार्केट और मिश्रीलाल लस्सी- अब बारी है थोड़ा लोकल जोधपुर एक्सप्लोर करने की। इसके लिए आप सरदार मार्केट में ढेर सारी शॉपिंग करने जा सकते हैं। शॉपिंग करते-करते थक जाएं, तो फेमस मिश्रीलाल की लस्सी पीना ना भूलें। इसका स्वाद आप घर तक ले कर जाएंगे।

कल्चरल शो या डेजर्ट डाइनिंग एंजॉय करें- दिन को अच्छे नोट पर खत्म करने के लिए आप कोई राजस्थानी कल्चरल शो देखने जा सकते हैं या फिर डेजर्ट डाइनिंग का मजा ले सकते हैं। तारों के नीचे, खुली हवा में राजस्थानी खाना, इससे परफेक्ट एंडिंग भला क्या होगी?

ये भी पढ़ें:भारत का मिनी स्विट्जरलैंड: हिमाचल की गोद में छिपा स्वर्ग, जरूर घूमकर आएं
ये भी पढ़ें:मिर्जापुर का 'मिनी गोवा' है ये जगह, यहां पर मिलेगा बीच का मजा
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।