Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राwhy this indian city is famous called the Silver City of India know here interesting reason
भारत के इस शहर को कहा जाता है Silver City, यहां देखने को मिलेगा चांदी का नायाब काम, जानें कहां है

भारत के इस शहर को कहा जाता है Silver City, यहां देखने को मिलेगा चांदी का नायाब काम, जानें कहां है

संक्षेप:

भारत का हर राज्य और शहर अलग चीजों के लिए मशहूर हैं। भारत में एक ऐसा शहर है, जिसे सिल्वर सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी आपको देते हैं।

Feb 10, 2026 05:13 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत विविधताओं का देश है, जहां अलग-अलग धर्म-जाति के लोग एकसाथ रहते हैं। यहां कई खूबसूरत जगहें, व्यंजन, परिधान आपको देखने को मिलेंगे। भारत के हर राज्य और शहर की अपनी अलग कहानी है, जो इतिहास के पन्नों को पलटती है। हर शहर अपने किसी काम या चीज के लिए मशहूर है। भारत का एक खूबसूरत शहर है, जिसे सिल्वर सिटी कहा जाता है। सिल्वर का मतलब चांदी होता है और इसे चांदी का शहर क्यों कहते हैं, चलिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहां है चांदी का शहर

भारत के ओडिसा राज्य के कटक शहर को चांदी का शहर यानी सिल्वर सिटी कहा जाता है। यहां पर चांदी अच्छी मिलती है और इसमें महीन ताराकशी का काम यहां पर अच्छे से किया जाता है। कटक में चांदी के कलाकार फिलीग्री के लिए जाने जाते हैं, जो महीन और बारीक काम कर पाए। उन्हें ये कला अपने पूर्वजों से सीखी हुई है।

फिलीग्री क्या होता है

फिलीग्री का काम काफी बारीक होता है, जिसे धातु में अटैच किया जाता है। यह मुड़े हुए धागे या मोती या फिर दोनों को एक साथ मिलाकर धातु की सतह पर लगाया जाता है। ये काम सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है। दूर-दूर से लोग चांदी खरीदने और उसमें बारीक काम करवाने के लिए कटक आते हैं।

ये भी पढ़ें:बैग पैक करें और निकल पड़ें, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट ट्रैवल प्लेसेज

अन्य चीजें

कटक घूमने जाएं, तो चांदी के अलावा वहां बारबाटी किले को भी देखने जाएं। यह किला महानदी के किनारे पर बसा हुआ है, जो कि अपने खूबसूरत दरवाजों के लिए जाना जाता है। इस नौ मंजिला महल का निर्माण 14वीं शताब्दी में गंग वंश ने करवाया था। इसके अलावा यहां पर परमहंसनाथ मंदिर है, जो कि शिव का फेमस मंदिर है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मस्थान भी कटक है और उनके नाम पर यहां संग्रहालय बना हुआ है। उनसे जुड़ी हर जानकारी आपको यहां मिलेगी।

नेचुरल ब्यूटी

कटक बेहद सुंदर शहर है, जो प्राचीनता और भव्यता के लिए भी जाना जाता है। कटक घूमने जा रहे हैं, तो चंडी मंदिर, धाबलेश्वर मंदिर, ओडिशा मैरीटाइम म्यूजियम, स्टेट बोटेनिकल गार्डन, अंशुपा झील, हिरण पार्क जैसी जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें। कटक में आपको नदियों से लेकर हरियाली तक सब देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:ट्रैवल के दौरान 10 स्मार्ट टिप्स जरूर रखें याद, पैसा और समय नहीं होगा बर्बाद
ये भी पढ़ें:भारत के इस शहर को कहा जाता है 'केले का शहर', जानें वजह
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।