झारखंड का मैक्लुस्कीगंज क्यों कहलाता है 'भारत का लंदन'? कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा फील

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत में एक से बढ़कर एक जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इसी में से एक जगह है, जिसे भारत का लंदन कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं झारखंड के मैक्लुस्कीगंज के बारे में, चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

why jharkhand mccluskieganj called Mini london of India

भारत में एक से बढ़कर खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें शायद ही किसी ने एक्सप्लोर किया हो। भारत में कई ऐसी सुंदर जगहें, कस्बे और शहर हैं, जिन्हें विदेशी जगहों जैसा ही माना जाता है। जैसे हिमाचल प्रदेश का खज्जियार मिनी स्विट्जरलैंड कहलाता है वैसे ही भारत का लंदन झारखंड का मैक्लुस्कीगंज कहा जाता है। झारखंड के बारे में लोग सोचते हैं कि वहां पर घूमने लायक कुछ नहीं है लेकिन असल में वहां की नेचुरल ब्यूटी अब तक आपने देखी नहीं होगी। झारखंड की राजधानी रांची से करीब 65 किलोमीटर दूर, घने जंगलों और पुराने ब्रिटिश-कालीन बंगले के बीच बसा एक छोटा-सा कस्बा मैक्लुस्कीगंज है। इसे अंग्रेजों ने बसाया था और आज भी ये अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। अगर आप सुकून और शांति की तलाश में कहीं घूमना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं, चलिए इस जगह की खासियत बताते हैं।

क्यों कहलाता है भारत का लंदन?

झारखंड के मैक्लुस्कीगंज की स्थापना 1930 के दशक में एक एंग्लो-इंडियन जमींदार अर्नेस्ट टिमोथी मैक्लुस्की ने की थी। वह भारत में लंदन जैसी कॉलोनी बसाना चाहते थे और कुछ जगहों को उन्होंने वैसा ही बनाया। इसी वजह से इस जगह को भारत का लंदन कहा जाने लगा। इस कस्बे के घर, सड़कें और बगीचे लंदन जैसे ही दिखते हैं और ब्रिटिश आर्किटेक्चर की झलक दिखाते हैं। सर्दियों के मौसम में जब कोहरा पड़ता है तो यहां की हरियाली आपको इंग्लैंड की याद दिला देगी।

खूबसूरती है कस्बे की खासियत

इस कस्बे को भारत का लंदन कहा जाने के पीछे एक वजह इसकी हरियाली और सुंदरता भी है। घने जंगलों के बीच बसा यह शहर हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है और यहां के पहाड़-जंगल देखने में खूबसूरत लगते हैं। बारिश के मौसम में यहां पर आपको प्राकृति की अलग ही सुंदरता देखने को मिलेगी। यहां पर इंडियन-एंग्लो वास्तुकला भी देखते लायक है।

कहां-कहां घूमें

अगर आप मैक्लुस्कीगंज घूमने जा रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में डॉन बॉस्को चर्च, दामोदर नदी, जागृति विहार, ब्रिटिश बंगले और जगलों-पहाड़ों पर ट्रेकिंग जरूर करें। यहां पर बर्ड वॉचिंग और नेचर वॉक भी आप कर सकते हैं। जुलाई से फरवरी के बीच आप मैक्लुस्कीगंज घूमने जा सकते हैं।

विदेश जैसा मिलेगा फील

मैक्लुस्कीगंज घूमने जाने में प्रति व्यक्ति का खर्चा लगभग 15-20 हजार रुपये तक का आएगा। इससे ज्यादा महंगी होती है विदेश यात्रा, तो अगर आप मिनी लंदन देखना चाहते हैं, तो एक बार इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां पर फैमिली वैकेशन पर भी जा सकते हैं और यहां पर आपको आलग ही सुकून मिलेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।