
भारतीय पासपोर्ट के क्यों हैं चार अलग रंग? जानें इनकी खासियत और कौन सा कलर किसे मिलता है
आप जब भी विदेश यात्रा करने गए होंगे तो पासपोर्ट की जरूरत पड़ी होगी। आपका पासपोर्ट नीले रंग का होगा लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में चार अलग रंग के पासपोर्ट चलते हैं। ये पासपोर्ट अलग होते हैं और सभी को उस हिसाब से मिलते हैं।
विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। पासपोर्ट के बिना आप देश से बाहर की यात्रा नहीं कर सकते और आम नागरिकों के पास नीले रंग का पासपोर्ट होता है लेकिन क्या आप जानते हैं पासपोर्ट सिर्फ नीले रंग का नहीं होता। बल्कि भारत में चार अलग रंगों के पासपोर्ट चलते हैं। इनमें नीला, नारंगी, सफेद, मरून रंग शामिल किए गए हैं। चलिए आपको बताते हैं चारों पासपोर्ट के रंगों का मतलब और इनमें क्या अंतर होता है और ये कैसे किसे दिया जाता है।
1- नीला पासपोर्ट- नीले रंग का पासपोर्ट आमतौर पर हर किसी के पास आपको मिल जाएगा। इस रंग का पासपोर्ट आम नागरिकों को दिया जाता है। खासतौर पर ये पासपोर्ट बाहर पढ़ने, घूमने, बिजनेस करने वाले लोगों को दिया जाता है, जो आम नागरिक हैं। इसे पाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट्स ही लगते हैं।
2- सफेद पासपोर्ट- सफेद रंग वाला पासपोर्ट बड़ी पोजिशन वाले सरकारी अधिकारियों, सिविल सर्विस या सैन्य अफसरों को दिया जाता है। जब भी उन्हें किसी आधिकारिक काम के लिए विदेश जाना पड़ता है, तो इस पासपोर्ट से एयरपोर्ट पर काफी सहूलियत मिल जाती है। सफेद पासपोर्ट सरकारी पद की भी पहचान करता है लेकिन इसे पाना आसान नहीं है। इसके लिए सरकारी आईडी, विभाग से ड्यूटी सर्टिफिकेट, आधिकारिक फॉरवर्डिंग लेटर और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की अनुमति की जरूरत होती है।
3- ऑरेंज पासपोर्ट- ऑरेंज कलर का पासपोर्ट ईसीआर (ECR) श्रेणी वाले लोगों को दिया जाता है। इसका मतलब है Emigration Check Required। ये पासपोर्ट उन्हें मिलता है, जो पढ़ाई में बिना योग्यता हासिल किए विदेश किसी काम की तलाश में जा रहे होते हैं। इस पासपोर्ट को पाने के लिए कई टेस्ट देने पड़ते हैं और एयरपोर्ट पर कड़े इमिग्रेशन से गुजरना पड़ता है।
4- मरून पासपोर्ट- लाल या मरून रंग के पासपोर्ट डिप्लोमैटिक पासपोर्ट कहलाते हैं, ये राजनयिकों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को जारी किया जाता है। जैसे इस रंग का पासपोर्ट देश के प्रधानमंत्री या ऐसे ही ऊंचे पदों वाले लोगों को दिया जाता है। ये पासपोर्ट होल्डर लोगों को कई देशों में वीजा-फ्री या फास्ट-ट्रैक वीजा की सुविधा मिल जाती है। इस पासपोर्ट के साथ ई-पासपोर्ट फॉर्मेट की सुविधा भी मौजूद है।
रंग का खास महत्व- पासपोर्ट के हर अलग रंग का खास महत्व है। नीला रंग आपकी पर्सनल यात्रा को दर्शाता है, लाल राजनयिक स्थिती बताता है, सफेद रंग आधिकारिक काम को दर्शाता है और नारंगी रंग ईसीआर यात्रियों की पहचान बताता है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




