क्यों भारत के ज्यादातर हिल स्टेशनों में होती है मॉल रोड? जानें पूरा इतिहास
भारत के लगभग हर मशहूर हिल स्टेशन में मॉल रोड क्यों होती है? क्या यह सिर्फ शॉपिंग की जगह है या इसके पीछे कोई ऐतिहासिक कारण छिपा है? आइए जानते हैं मॉल रोड की दिलचस्प कहानी।

भारत के हिल स्टेशन घूमने की बात हो और मॉल रोड का जिक्र ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। शिमला की मॉल रोड हो, मसूरी की पहाड़ी सैरगाह या नैनीताल की झील के किनारे चलती सड़क- मॉल रोड हर हिल स्टेशन की पहचान बन चुकी है। यहां लोग ना सिर्फ शॉपिंग और स्ट्रीट फूड का मजा लेते हैं, बल्कि ठंडी हवा, पहाड़ों के नजारे और शाम की सैर का सुकून भी महसूस करते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भारत के ज्यादातर हिल स्टेशनों में मॉल रोड क्यों होती है? क्या यह सिर्फ टूरिज्म के लिए बनाई गई है या इसके पीछे कोई ऐतिहासिक कारण छिपा है? दरअसल, मॉल रोड की कहानी ब्रिटिश काल से जुड़ी है, जब इसे सामाजिक मेल-जोल, सैर और व्यापार के केंद्र के रूप में विकसित किया गया था।
मॉल रोड क्या होती है?
मॉल रोड आमतौर पर पहाड़ों के बीच एक समतल और चौड़ी सड़क होती है, जहां से आसपास की घाटियों और पहाड़ों का सुंदर नजारा दिखता है। यहां वाहनों की आवाजाही सीमित या पूरी तरह बंद होती है, ताकि पर्यटक आराम से टहल सकें और माहौल का आनंद ले सकें।
मॉल रोड की शुरुआत कब और कैसे हुई?
मॉल रोड की अवधारणा ब्रिटिश शासन के दौरान 19वीं सदी के अंत में आई। इसका नाम लंदन की प्रसिद्ध ‘The Mall’ से प्रेरित है, जो वहां की एक फैशनेबल वॉकिंग स्ट्रीट थी।
जब अंग्रेज अधिकारी गर्मियों में भारत के मैदानी इलाकों की तपिश से बचने के लिए पहाड़ों में आते थे, तो वे शाम की सैर के लिए ऐसी सड़कों का इस्तेमाल करते थे।
औपनिवेशिक दौर (Colonial Era) में मॉल रोड की भूमिका
ब्रिटिश काल में मॉल रोड को सामाजिक और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया। यहां क्लब, पोस्ट ऑफिस, चर्च, थिएटर और कैफे बनाए गए। Darjeeling की मॉल रोड से कंचनजंघा के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं, जबकि Shimla Mall Road स्कैंडल पॉइंट से टेलीग्राफ ऑफिस तक फैली हुई है।
आर्किटेक्चर और प्लानिंग
मॉल रोड आमतौर पर हिल स्टेशन की सबसे चौड़ी और अच्छी तरह से मेंटेन की गई सड़क होती है। यहां विक्टोरियन और औपनिवेशिक शैली की इमारतें देखने को मिलती हैं, जो आज भी इन जगहों को ऐतिहासिक पहचान देती हैं।
आज के समय में मॉल रोड का महत्व
आज मॉल रोड सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि पर्यटन की जान है। यहां ऊनी कपड़े, लोकल हैंडीक्राफ्ट्स, स्मृति चिन्ह, कैफे और रेस्टोरेंट मिलते हैं। Nainital Mall Road झील के समानांतर चलती है और शाम की सैर के लिए सबसे पसंदीदा जगह मानी जाती है।
सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र
मॉल रोड पहले अंग्रेज अधिकारियों की मेल-जोल की जगह थी और आज यह परिवारों, कपल्स और पर्यटकों की पसंदीदा वॉकिंग स्ट्रीट बन चुकी है। यहां लोग ना सिर्फ खरीदारी करते हैं, बल्कि पहाड़ों की शांति और खूबसूरती को भी महसूस करते हैं।
घूमें जरूर! मॉल रोड सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि भारतीय हिल स्टेशनों की आत्मा है। यह इतिहास, संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय जीवनशैली को एक साथ जोड़ती है और यही वजह है कि हर हिल स्टेशन की पहचान उसकी मॉल रोड से होती है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


