बिहार में है भवानी वॉटरफॉल, इसकी खूबसूरती देखने दूर-दूर से आते हैं लोग, जानें कहां है और क्या है खासियत

Mar 05, 2026 09:57 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार में कई खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें लोग एक्सप्लोर करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लेकिन क्या आपने यहां मौजूद मां टुटला भवानी वॉटरफॉल के बारे में सुना है। चलिए आपको इस वॉटरफॉल के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

बिहार में है भवानी वॉटरफॉल, इसकी खूबसूरती देखने दूर-दूर से आते हैं लोग, जानें कहां है और क्या है खासियत

बिहार अपने खान-पान, ऐतिहासिक मंदिरों, पवित्र स्थानों के लिए जाना जाता है। बिहार में संस्कृति और सभ्यता का अनोखा संगम आपको देखने को मिलेगा। यहां पर हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म के मशहूर और पवित्र स्थान भी हैं, जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बिहार अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। सिर्फ उत्तराखंड, केरल, हिमाचल ही नहीं बिहार में भी नेचुरल ब्यूटी आपको देखने को मिलेगी। यहां पर भी खूबसूरत पहाड़, झरने, नदियां सुंदरता का प्रतीक है। बिहार में एक बेहद खूबसूरत भवानी झरना है, जिसे देखने के लिए लोग दूर से आते हैं। इस झरने को देखना जैसे आंखों को आराम देना होता है। चलिए बताते हैं आखिर ये झरना इतना फेमस क्यों है और यहां कैसे पहुंचे।

कहां पर है भवानी झरना

बिहार के रोहतास जिले में स्थित मां टुटला 'भवानी वॉटरफॉल' के बारे में आपको बता रहे हैं। इस झरने का पानी ऊंचे पहाड़ से गिरता है और जमीन पर टकराकर बौछार मारता है। बता दें, ये झरना 200 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। दूधिया रंग का ये झरना देखना अलग सुकून देता है और इसके आस-पास हरियाली भी बहुत है। इस झरने को देखकर लगेगा कि मेघालय की वादियों में खड़े हैं। सासाराम रेलवे स्टेशन से आपको इस झरने तक के लिए टैक्सी या कैब मिल जाएगी।

धर्म से जुड़ा

बिहार के सासाराम से 30 किमी की दूरी पर ये झरना बहता है और लोगों ने इसे धर्म से भी जोड़ा हुआ है। भवानी वॉटरफॉल का नाम सुनकर आपको समझ तो आ गया होगा कि मां भवानी से इसका इतिहास जुड़ा है। इसका पूरा नाम मां टुटला भवानी वॉटरफॉल है और इसके करीब में माता का मंदिर भी बना है। झरना जो भी देखने आता है, वह मंदिर के भी दर्शन करता है। कुछ लोग मंदिर आते हैं, तो वह झरने को देखने का अनुभव लेते हैं।

टिकट भी लगेगा

इस वॉटरफॉल को देखने के लिए आपको टिकट प्राइस भी चुकाना होगा, बिना टिकट के आपको यहां प्रवेश नहीं मिलेगा। इस वॉटरफॉल को देखने के लिए आपको 30 रुपये एंट्री फीस देनी होगी और यहां अंदर जाकर आप शेर शाह सूरी मकबरा- हिंदुस्तान, तारा चंडी मंदिर, नेहरू पार्क भी घूम सकते हैं। ये सभी जगहें बेहद सुंदर हैं।

देखने का समय

वैसे तो इस झरने को देखने का सही समय अक्टूबर-नवंबर बताया जाता है लेकिन आप कभी भी जा सकते हैं। इस झरने और बाकि जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए 3 घंटे का समय लग सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप सुबह 7 बजे से घूमने का प्लान बनाएं। ध्यान रखें कि जब भी इस वॉटरफॉल को देखने जाएं, तो अच्छी ग्रिप वाले शूज पहनें और बच्चों का खास ख्याल रखें। इस जगह पर फिसलन हो सकती है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।