क्या है फ्रीजर में सिक्का रखने वाला हैक? छुट्टियों में घर बंद करके जा रहे तो ट्राई करें
Coin in Freezer Hack: सोशल मीडिया पर कई तरह के हैक वायरल होते हैं। इन्हीं में से एक है फ्रीजर में सिक्का रखने का हैक, जिसकी मदद से आप घर से बाहर रहने पर पता कर सकते हैं कि फ्रीजर मे रखा खाना खराब हुआ या नहीं, जाने कैसे?

वेकेशन पर घर में ताला लगाकर कहीं जाने का प्लान बना रहीं तो केवल जाने की प्लानिंग नहीं होती। उसके साथ ही आपको घर को भी पूरी तरह से व्यवस्थित करना होता है। फ्रिज में रखें सामान सुरक्षित रहें, खराब ना हो इसके लिए आप काफी सारी चीजों को फ्रीजर में रखकर चली जाती हैं। लेकिन इस बीच अगर पावर कट हुआ तो फ्रीजर में रखा सामान भी खराब हो सकते हैं। आपकी गैरमौजूदगी में अगर लाइट कट गई या पावर कट हुआ और आपका फ्रीजर ठंडा ना हुआ तो खाने-पीने का सामान खराब होने का डर रहता है। ऐसे में ये फ्रीजर में सिक्का रखने वाला हैक इन दिनों वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा फ्रीजर में सिक्का रखने वाला हैक
सोशल मीडिया पर क्रिएटर कई तरह के अजीबो-गरीब हैक ट्राई करते दिख जाते हैं। जिसमे से कुछ तो वाकई हेल्पफुल होते हैं और आपके डेली काम को आसान बना देते हैं। जैसे फ्रीजर में सिक्का रखने वाला हैक। पावर कट की प्रॉब्लम काफी सारे शहरों और मोहल्ले में होती है। खासतौर पर गर्मियों में ये समस्या ज्यादा ही बढ़ जाती है। ऐसे में ये हैक आपकी मदद कर सकता है।
सिक्के से पता चलेगा फ्रीजर में रखा सामान खराब हुआ या नहीं
ये सिंपल ट्रिक बड़े काम की है। इससे आप पता कर सकते हैं कि फ्रीजर में रखा सामान लाइट कटने की वजह से कहीं खराब तो नहीं हुआ। एक कांच की या फिर ट्रांसपैरेंट गिलास को लेकर पानी से भरें और इसे फ्रीजर में रख दें। जब इसमे बर्फ जम जाए तो ऊपर एक सिक्के को रखकर फ्रीजर में रख दें। अब जब आप घर से दूर होंगे तो ये पता करना कि कितनी देर बिजली कटी थी, करना आसान हो जाएगा। जब भी लाइट जाएगी तो गिलास की बर्फ पिघलेगी और सिक्का उतना ही नीचे चला जाएगा। इस सिक्के वाली ट्रिक से पता लगाना आसान हो जाएगा जो भी खाना आपने फ्रीजर में स्टोर किया है वो कितनी बार डिफ्रॉस्ट हुआ होगा। सिक्का गिलास के बीच में फंसा है कहीं या फिर बिल्कुल नीचे चला गया है। तो इससे पता चल जाएगा कि फ्रीजर कितनी देर तक कूलिंग नहीं कर रहा था।
बार-बार डिफ्रॉस्ट खाना है अनसेफ
फ्रीजर में रखा खाना जो कई बार डिफ्रॉस्ट हो चुका है वो दोबारा से जम जाने के बाद खाने से हेल्थ को नुकसान होता है। इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है। इसलिए ये सिंपल सा हैक आपकी छुट्टियों में बड़े काम आएगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


