
क्या आपने सुना नेपकेशन के बारे में, जानें क्यों फेमस हो रहा है ये ट्रेंड
संक्षेप: घूमने के लिए लोग अच्छी जगहों को चुनते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोने के लिए ट्रैवल किया है। नए ट्रेंड नेपकेशन में यही खास है।
आपने वैकेशन तो कई प्लान की होंगी लेकिन क्या आपने नैपकेशन्स के बारे में सुना है। जी हां, नैपकेशन नाम का ट्रैवल ट्रेंड भारत में जोरों से चल रहा है। Gen-Z के जमाने में ये ट्रैवल ट्रेंड लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब छुट्टियां मनाने या घूमने जाने से पहले आपको थोड़ा सोचना पड़ेगा कि आप घूमने जा रहे हैं या बिजी लाइफ से वक्त निकालकर आराम करने। आराम फरमाने वाले लोगों के लिए ही बना है नैपकेशन। चलिए आपको बताते हैं आखिर ये बला क्या है?

क्या है ये ट्रेंड
नेपकेशन के शब्द पर गौर किया जाये, तो नेप का मतलब है नींद और वैकेशन के केशन का अर्थ है छुट्टियां। यानि नींद लेने वाली छुट्टियां। साफ शब्दों में कहे तो आराम फरमाना है। इसे स्लीप वेकेशन भी कहा जाता है।
क्यों हुआ फेमस
जिन लोगों की काम के चलते नींद पूरी नहीं हो पाती है। वह लोग नेपकेशन के ऑप्शन को चुन रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी पसंदीदा जगह जैसे पहाड़ या समुद्र को चुनना है। वहां जाकर आपको अपनी अधूरी नींद पूरी करनी है। नेपकेशन ट्रेंड को विदेशों में काफी पसंद किया जा रहा है।
भारत में भी
अब ये ट्रेंड भारत में भी प्रचलित हो रहा है। यंग जेनरेशन के लोग इस ट्रेंड को फॉलो कर अपनी नींद भी पूरी कर रहे हैं और ट्रैवल के मजे भी।
होटल-रिजॉर्ट में ऑफर
सिर्फ यही नहीं होटल और रिजॉर्ट्स नेपकेशन करने वाले लोगों को बढ़िया ऑफर दे रहे हैं। होटल में आपको डार्क और साउंड प्रूफ रूम मिलेंगे। इन जगहों पर वेलनेस प्रोग्राम और अरोमाथेरेपी की भी सुविधा रखी जाती है। इससे इंसान नींद पूरी करने के साथ रिलैक्स फील करें।
कैसे करें प्लान
अगर आप भी नेपकेशन करना चाहते हैं, तो अपना फेवरेट डेस्टिनेशन चुनें। पहाड़, जगंल, समुद्र और फिर यहां पर होटल बुक करें। उन्हें अपने आने का मोटिव बताएं। स्लीप वेकेशन के लिए आपको होटल में थोड़े पैसे ज्यादा देने पड़ सकते हैं। बाकि ये सुविधाओं के अनुसार भी होगा।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




