
वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट है भरतपुर नेशनल पार्क, रंग-बिरंगे पक्षियों के बीच मिलेगा सुकून
Weekend trip plan: दिल्ली और आसपास के शहर में रहते हैं और भागदौड़ से दूर वीकेंड पर कहीं सुकून की तलाश में हैं तो भरतपुर नेशनल पार्क बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। बर्ड सेंक्चुरी के अलावा भरतपुर में और भी कई जगहें सैर के लिए बेस्ट हैं, जानें…
दिल्ली और आसपास के एरिया में रहते हैं। हर दिन 9-5 जॉब करते हैं। वीकेंड फैमिली और दोस्तों के साथ कुछ समय सुकून के बिताना चाहते हैं। तो भरतपुर बर्ड सेंचुरी बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। जहां पर जंगलों के बीच आपको पक्षियों के नजारों के साथ ही जंगल वाला एकांत भी मिलेगा। जहां पर आप भरपूर समय गुजारकर खुद को फिर से फ्रेश और एनर्जेटिक बना सकते हैं। भागदौड़ भरी लाइफ से कुछ समय खुद के और फैमिली के लिए निकालना चाहते हैं तो ये जगह काफी सारी टूरिस्ट की पसंदीदा बन जाती है। जहां पर आपको शानदार नजारे देखने को मिलते हैं।

भरतपुर बर्ड सेंचुरी जाने का समय
भरतपुर बर्ड सेंचुरी का असली नाम केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है। जो कि भरतपुर जिला राजस्थान में बना हुआ है। वीकेंड ट्रिप के लिए दिल्ली के आसपास की जगहों में ये नेशनल पार्क भी टॉप पर रहता है। जहां पर आप फैमिली के साथ आराम से टाइम स्पेंड कर सकते हैं। खासतौर पर अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय बेस्ट माना जाता है। इस वक्त पर यहां लोकल बर्ड के अलावा माइग्रेटेड पक्षी भी आते हैं। जिन्हें देखने के ये समय बेस्ट होता है।
भरतपुर बर्ड सेंचुरी में देखने के लिए क्या है
भरतपुर बर्ड सेंचुरी में देखने के लिए प्रवासी पक्षियों में साइबेरियन सारस, बार हेडेड गीज, पेलिकन और पेंटेड स्टार्क आते हैं। साथ ही लोकल पक्षियों की ढेर सारी वैराइटी भी देखने को मिलती है। पक्षियों के अलावा यहां पर अजगर, मॉनिटर छिपकलियां, कुछ वाइल्ड कैट, गोल्डन सियार, जंगली सुअर, सांभर हिरण, चितल हिरण भी देखे जा सकते हैं। कई सारी कछुओं की वैराइटी भी यहां देखने को मिलती है।
भरतपुर में और भी जगहों पर करें सैर
भरतपुर में नेशनल पार्क के अलावा लोहागढ़ फोर्ट भी टूरिस्ट प्लेस है। जहां पर टूरिस्ट इस किले की शानदार डिफेंस क्वालिटी देखने आते हैं। इसके अलावा बांके बिहारी मंदिर, भरतपुर पैलेस और म्यूजियम भी सैर करने वाले प्लेसेज हैं। भरतपुर में बने गंगा मंदिर को टूरिस्ट इसके अनोखे इतिहास की वजह से देखने के लिए पहुंचते हैं, जो कि करीब 90 साल पुराना है। लक्ष्मण मंदिर, गर्वर्नमेंट म्यूजियम भी देखने के लिए टूरिस्ट जाते हैं।
कैसे पहुंचे भरतपुर
भरतपुर रेलवे स्टेशन सभी प्रमुख स्टेशनों से पूरी तरह से कनेक्टेड है। दिल्ली से भरतपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ना सुविधाजनक हो सकता है। मात्र ढाई घंटे में आप यहां आराम से पहुंच सकते हैं। वहीं दिल्ली से बस और प्राइवेट कैब के जरिए भी भरतपुर पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से भरतपुर की दूरी 236 किमी है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




