Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राvicky kaushal katrina kaif got married in 700 year barwara fort things travel lovers to see in this rajasthani fort
700 साल पुराने इस किले में हुई थी विक्की-कैटरीना कैफ की शादी, जानें इस राजस्थानी फोर्ट की खासियत

700 साल पुराने इस किले में हुई थी विक्की-कैटरीना कैफ की शादी, जानें इस राजस्थानी फोर्ट की खासियत

संक्षेप: Things To See In Six Senses Barwara Fort : आज लग्जरी वेलनेस रिसॉर्ट में बदल चुके 700 साल पुराने इस किले का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। इतना ही नहीं लग्जरी और नेचर का परफेक्ट ब्लेंड लिए हुए यह किला टूरिस्ट के बीच टॉप अट्रैक्शन बना रहता है।

Wed, 12 Nov 2025 11:49 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2021 में बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी का साक्षी बना सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट देखने में बेहद खूबसूरत है। यह वही जगह है, जहां विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सात फेरे लेकर उम्र भर एक दूसरे का साथ निभाने के वादे किए थे। अगर आप सोच रहे हैं कि यह राजस्थानी किला सिर्फ विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की वेडिंग की वजह से फेमस है तो आपको बता दें, आप गलती पर है। आज लग्जरी वेलनेस रिसॉर्ट में बदल चुके 700 साल पुराने इस किले का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। इतना ही नहीं लग्जरी और नेचर का परफेक्ट ब्लेंड लिए हुए यह किला टूरिस्ट के बीच टॉप अट्रैक्शन बना रहता है। यह किला जयपुर से सिर्फ 3 घंटे और रणथंभौर नेशनल पार्क से 30 मिनट की ड्राइव पर है। यहां घूमने के लिए ढेर सारी चीजें हैं। आइए जानते हैं यहां आने वाले यात्रियों को इस किले की क्या चीजें करती हैं बेहद इंप्रेस।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किले का ऐतिहासिक स्ट्रक्चर और व्यूज

किले की ऊंची दीवारें, टावर और राजस्थानी आर्किटेक्चर देखने लायक हैं। यह किला चौथ का बरवाड़ा मंदिर (Chauth ka Barwara Mandir) की ओर फेस करता है, जो पहाड़ी पर स्थित है।

बरवाड़ा झील

यह बरवाड़ा झील किले से साफ दिखाई देती है। सूर्यास्त के समय अरावली पहाड़ियों के साथ इसका व्यू ब्रेथटेकिंग होता है। बोटिंग या पीसफुल वॉक के लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है। बता दें, ईस्ट विंग से काउंट्रीसाइड व्यू, वेस्ट विंग से गांव का नजारा देखने को मिलता है।

ओरिजिनल पैलेस और टेम्पल्स

किले में दो पैलेस बने हुए हैं। पहला मर्दाना महल (Mardana Mahal), ग्रैंड लॉबी और सोशल एरिया के लिए, जहां लोकल आर्टिस्ट्स परफॉर्म करते हैं। दूसरा, जेनाना महल (Zenana Mahal), स्पा हाउस, जो महिलाओं का पुराना रेसिडेंस था।

इस किले में दो प्राचीन टेम्पल्स भी हैं, जो किले की दीवारों के अंदर बने हुए हैं। यहां आने वाले यात्री शांति और आध्यात्मिक अनुभव ले सकते हैं।

राजपूत और मुगल कला की झलक

बरवाड़ा फोर्ट की वास्तुकला में राजपूत और मुगल दोनों शैलियों की झलक दिखाई देती है। यहां की दीवारों पर बने झरोखे, जालियां और विशाल दरवाजे राजपूत सौंदर्यशास्त्र का परिचय देते हैं, जबकि इसके आंगनों की मेहराबें मुगल प्रभाव को दर्शाती हैं। दीवारों पर बने रंगीन शेखावाटी शैली के फ्रेस्को पेंटिंग्स स्थानीय लोककथाओं और देवी-देवताओं की कहानियों को जीवंत करती हैं।

सस्टेनेबल लग्जरी की मिसाल

होटल में केवल 48 सुइट्स हैं ताकि पर्यावरण पर दबाव न पड़े। यहां प्लास्टिक-फ्री संचालन, जल-संरक्षण प्रणालियां और स्थानीय समुदायों के साथ सहभागिता के जरिए सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता दी जाती है। सेंट्रल कोर्टयार्ड में हरे-भरे प्लांट्स और खुशबूदार फूलों के साथ पक्षियों की चहचहाहट रोमांटिक वॉक के लिए आइडियल जगह हो सकती है। यहां सिटिंग एरिया में लोकल म्यूजिक सुनें, जो किले की रॉयल एम्बिएंस को जीवंत बनाता है।

रणथंभौर नेशनल पार्क

टाइगर सफारी के लिए फेमस रणथंभौर नेशनल पार्क यहां से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर है। यहां जंगल की सैर करते हुए आपको बाघ देखने के लिए मिल सकता है।

एक रात का किराया

इस किले का एक रात का किराया लगभग ₹55,000 से ₹75,000 से शुरू होकर प्रीमियम सुइट्स के लिए ₹2.5 लाख तक पहुंच सकता है। बड़े आयोजनों के लिए पूरा फोर्ट बुक करने की लागत करोड़ों में जाती है, लेकिन जो एक्सपीरिएंस मिलता है, उसे शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है।

कब जाएं?

इस जगह घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर-मार्च) रहता है। न्यू ईयर या वेडिंग सीजन में अपनी बुकिंग पहले से ही कर लें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।