सर्दियों में कंबल खरीदने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 बाजार, कम बजट में कर सकते हैं अच्छी खरीदारी
Best place to buy blankets in Delhi: खुद को ठंड से बचाने के साथ लोगों को गिफ्ट करने के लिए दिल्ली की कौन सी मार्केट जाएं, जहां कंबल किफायती रेट पर मिल सके। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए है दिल्ली की 5 फेमस मार्केट जहां आपको मिल सकते हैं बेहद सस्ते और अच्छे कंबल।
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग घरों में यूज करने और शादी-पार्टी में गिफ्ट करने के लिए कंबलों की शॉपिंग करना शुरू कर देते हैं। एक अच्छा कंबल आमतौर पर 1000 रुपए से शुरू होकर 5000 या उससे भी ज्यादा तक का हो सकता है। लेकिन कई बार बजट टाइट होने की वजह से हर किसी के लिए इतने महंगे कंबल खरीदना आसान नहीं होता है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि खुद को ठंड से बचाने के साथ लोगों को गिफ्ट करने के लिए दिल्ली की कौन सी मार्केट जाएं, जहां कंबल किफायती रेट पर मिल सके। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए है दिल्ली की 5 फेमस मार्केट जहां आपको मिल सकते हैं बेहद सस्ते और अच्छे कंबल।
दिल्ली के 5 बाजार जहां कम कीमत पर मिल जाएंगे अच्छे कंबल
सीलमपुर मार्केट
दिल्ली की सीलमपुर मार्केट में अच्छी क्वालिटी के कंबल बहुत सस्ते दामों पर मिल सकते हैं। आप इन कंबलों को घर में यूज करने से लेकर दान देने या फिर शादी में गिफ्ट करने के लिए भी खरीद सकते हैं। यहां कबल की शॉपिंग करने के लिए गुरुवार का दिन बेस्ट होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन कंबलों का लेटेस्ट कलेक्शन मार्केट में आता है। मार्केट सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहती है। बता दें, सीलमपुर मार्केट सोमवार को बंद रहती है। मार्केट का नजदीकी मेट्रो स्टेशन सीलमपुर मेट्रो स्टेशन है। जहां से बाहर निकलते ही सड़क पार करने पर आपको कंबल का बाजार दिख जाएगा।
करोल बाग
राजधानी दिल्ली के मध्य में स्थित करोल बाग मार्केट विंटर शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहां आपको गर्म कपड़ों से लेकर अच्छी क्वालिटी के कंबल भी अच्छे सस्ते दाम पर मिल जाएंगे। यह बाजार थोड़ा प्रीमियम क्वालिटी के लिए जाना जाता है। जहां पर ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड कंबल दोनों ही मिल जाते हैं। बता दें, यहां आपको 500 रुपए किलो के हिसाब से कंबल मिल जाएंगे।करोल बाग मार्केट के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन झंडेवालान है। यह बाजार मंगलवार के दिन बंद रहता है।
लाजपत नगर
लाजपत नगर मार्केट में कंबल काफी किफायती दामों पर मिल जाते हैं। यहां कई ब्रांड के महंगे कंबल 2,500 से 5,000 तक की कीमत वाले और नॉर्मल कंबल 400 से 800 रुपये से शुरू हो जाते हैं। लाजपत नगर मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुल रहता है। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है। लाजपत नगर मार्केट का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन डिफेंस कॉलोनी हैं।
चांदनी चौक
चांदनी चौक बाजार सोमवार से शनिवार तक सुबह 11 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है। यहां आपको ब्रांडेड कंबल आधे रेट में मिल सकता है।
सदर बाजार
सदर बाजार दिल्ली के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है। यहां आपको अच्छी क्वालिटी के अलग-अलग डिजाइन वाले कंबल और रजाई कम कीमत पर मिल जाएंगे। इस बाजार में क्वालिटी के अनुसार रेट तय किए जाते हैं। जिनकी कीमत 150 से 1000 रुपये तक हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।