मात्र 1 हजार में बना लें वीकेंड ट्रिप का प्लान और घूम लें ये शहर, जहां है हिस्ट्री और धर्म का अनूठा संगम

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Trip Under 1k: पहली बार ट्रिप का प्लान बना रहे लेकिन बजट कम है तो आसपास के शहरों की सैर करें। जैसे दिल्ली से इस शहर को आप मात्र 1 हजार रुपये में आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस ट्रैवल क्रिएटर की टिप्स आपके काम आएगी।

मात्र 1 हजार में बना लें वीकेंड ट्रिप का प्लान और घूम लें ये शहर, जहां है हिस्ट्री और धर्म का अनूठा संगम

घूमने-फिरने का शौक है तो पैसे ज्यादा मायने नहीं रखते। लेकिन काफी सारे लोगों को समझ ही नहीं आता कि आखिर कम पैसों में कैसे ट्रिप को एंज्वॉय किया जाए। अगर आपकी जेब भी ढीली है लेकिन वीकेंड एंज्वॉय करना चाहते हैं तो बस 1 हजार रुपये की व्यवस्था कर लें। इन 1 हजार रुपये में आप शानदार तरह से वीकेंड ट्रिप को एंज्वॉय कर सकते हैं। ये प्लान उन बिगिनर्स के लिए बेस्ट है जो कम पैसों में घूमने की शुरुआत करना चाहते हैं।

अमृतसर शहर का बना लें प्लान

वीकेंड पर घूमने की चाह है तो आप आसानी से अमृतसर शहर का प्लान बना सकते हैं और अकेले मात्र एक हजार रूपये में घूम सकते हैं। ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ने शानदार टूर प्लान शेयर किया है। जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं।

ट्रेन से तय करें अमृतसर की दूरी

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए ये प्लान एक हजार रुपये में आसानी से कंप्लीट हो सकता है। बस किसी भी सेंकड क्लास ट्रेन का टिकट लेकर अमृतसर पहुंच जाएं और एक सेकेंड क्लास ट्रेन का टिकट 200 रुपये में करीब पड़ जाएगा।

सबसे पहले जाएं गोल्डन टेंपल

रेलवे स्टेशन से सीधे आपको ईरिक्शा मिल जाएगा जो गोल्डन टेंपल पहुंचा देगा। इस खूबसूरत और मन को सुकून देने वाली जगह को देंखें और फिर फ्री में भोजन भी करें। गोल्डन टेंपल का लंगर कभी भी मिस ना करें। यहां पर आपका लगेज भी आसानी से जमा हो जाएगा।

फिर जाओ जलियांवाला बाग

गोल्डन टेंपल से थोड़ी ही दूरी पर बने जलियां वाला बाग और पार्टीशन म्यूजियम को देखने के लिए पैदल ही जा सकते हैं। इन दोनों चीजों को देखने में करीब दो से तीन घंटे लग जाएंगे। फिर कर लें 2 बजे यहीं से वाघा बॉर्डर का रूख।

वाघा बॉर्डर जरूर देखें

शेयर ऑटो में आसानी से आप दो बजे वाघा बॉर्डर का रूख कर लें क्योंकि यहां शाम को 5 बजे होने वाली बीटिंग रिट्रीट को मिस ना कर दें। इसलिए पहले पहुंच जाएं और आगे की रो पा लें।

शाम को जाएं दुर्गियाना टेंपल

वाघा बॉर्डर से वापस शेयर ऑटो से अमृतसर लौटें और शाम को दुर्गियाना टेंपल जाएं। जो कि हूबहू गोल्डन टेंपल की कॉपी करके बनाया गया है। साथ ही यहां के लोकल छोले-कुलचे जरूर चख लें। बस आपकी एक दिन की ट्रिप हो जाएगी पूरी और आप घर वापसी कर लें।

कम बजट में ट्रैवल प्लान करना चाहते हैं तो इस तरह के स्मार्ट आइडिया आपके काम आएंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।