
दिल्ली की सर्दियों में नेचर का मजा लेना है? देखें ये 5 सबसे बेहतरीन पार्क
संक्षेप: दिल्ली की सर्दियां घूमने का सबसे अच्छा समय मानी जाती हैं, खासकर जब बात हो शहर के खूबसूरत पार्कों की। अगर आप वॉक, पिकनिक या नेचर टाइम का मजा लेना चाहते हैं, तो ये 5 पार्क आपकी वीकेंड लिस्ट में जरूर होने चाहिए।
Best Parks to visit in Dehi Winters: दिल्ली में सर्दियों का मौसम ना सिर्फ ठंडी हवाओं का एहसास कराता है बल्कि लोगों को प्रकृति के बीच समय बिताने का एक शानदार मौका भी देता है। शहर के अनेक पार्क इस मौसम में अपने सबसे खूबसूरत स्वरूप में नजर आते हैं। साफ वातावरण, सुनहरी धूप और सुकून भरी हवा, इन्हें वॉकिंग, पिकनिक और फोटोग्राफी के लिहाज से एकदम परफेक्ट बनाती है। ऐसे में दिल्ली के टॉप 5 पार्क जहां सर्दियों में घूमने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है, उनकी सूची हम आपके लिए लेकर आए हैं।

1. लोधी गार्डन (Lodhi Garden)- दिल्ली का ऐतिहासिक और बेहद शांत पार्क, सर्दियों में मॉर्निंग वॉक और योग के लिए आदर्श। हरियाली, पुराने मकबरे और खूबसूरत लैंडस्केप यहां के मुख्य आकर्षण हैं।
2. नेहरू पार्क (Nehru Park)- यहां पर सर्दियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मॉर्निंग जैमिंग सेशन भी होते हैं। पिकनिक और परिवार के साथ आराम से दिन बिताने के लिए बेस्ट।
3. गार्डन ऑफ फाइव सेंसस (Garden of Five Senses)- फूलों, कला-स्थापनाओं और प्राकृतिक सुंदरता से भरा अनोखा पार्क। सर्दियों में रोमांटिक आउटिंग और फोटोग्राफी के लिए बहुत लोकप्रिय। पास में मौजूद कैफे और फूड हब भी यहां का आकर्षण बढ़ाते हैं।
4. डीयर पार्क (Deer Park), हौज खास- हिरणों के झुंड, झील और हरियाली से भरा खूबसूरत पार्क। वॉकिंग ट्रैक और झील किनारे बैठना सर्द मौसम में बेहद सुखद। हौज खास फोर्ट और मार्केट पास होने से आउटिंग और भी फन हो जाती है।
5. संजय वन (Sanjay Van)- एक विस्तृत वन क्षेत्र, नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग। बर्ड वॉचिंग और नेचर ट्रेल्स के लिए सर्दियां बेस्ट मानी जाती हैं। ठंडी हवा और घने पेड़ इसे बेहद सुकूनदायक बनाते हैं।
ट्रैवल टिप: दिल्ली की सर्दियों का आनंद लेने के लिए शहर के पार्क सबसे अच्छे विकल्प हैं। लोधी गार्डन की शांति से लेकर डीयर पार्क की हरियाली और संजय वन की प्राकृतिक खूबसूरती तक, ये 5 पार्क वॉक, पिकनिक, आउटिंग और प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए परफेक्ट हैं।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




