सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, अभी से कर लें प्लान
सितंबर का महीना आने में बस 15 दिन ही बचे हैं और ट्रैवल के शौकीन लोग बारिश के खत्म होने का इंतजार करने लगते हैं। तो अगर आपको भी घूमने जाना है तो सितंबर महीने में इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जाएं।

बारिश का सीजन सितंबर में लगभग खत्म होने लगता है और चारों तरफ हरियाली फैली होती है। मौसम में भी काफी सारी जगहों पर सुहावना हो जाता है। ना ज्यादा गर्मी और ठंड का नामोनिशान नहीं होता। ऐसे में घूमने के शौकीन लोग बैग पैक की तैयारी करने लगते हैं। आने वाले सितंबर महीने में अगर आप भी कहीं ट्रैवल पर जाने की सोच रहे तो इन ब्यूटीफुल डेस्टिनेशन को बेस्ट प्लेस माना जाता है। जहां पर आपको बारिश के बाद की हरियाली और सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं।
कल्पा, हिमाचल प्रदेश
पहाड़ों पर घूमने का शौक आपको हमेशा उधर ही खींचता है तो हिमाचल के छोटे से गांव कल्पा जाएं। बारिश के बाद ये जगह हरियाली से भरी होती है और भीड़भाड़, शोर-शराबे का नामोनिशान नहीं होता। बस सेब के बाग और पुराने मंदिरों, मोनेस्ट्री के दर्शन करने का मौका होता है। ये जगह आपकी थकान दूर करने वाली डेस्टिनेशन हो सकती है।
पुरी, उड़ीसा
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पाए लेकिन दर्शन की तमन्ना दिल में हैं तो सितंबर का मौसम सबसे सही है। भुबनेश्वर से मात्र दो घंटे की दूरी पर पुरी पहुंचे और फिर भगवान के दर्शन के साथ ही आसपास की जगहों को एक्स्प्लोर जरूर कर लें। ये जगह आपके एडवेंचर और आध्यात्म दोनों तरह की ट्रिप को एक साथ पूरा कर देगी।
खजुराहो, मध्य प्रदेश
कुछ ऐतिहासिक और पुरानी इमारतों को देखने का शौक रखते हैं और बजट भी ज्यादा नहीं है तो मध्य प्रदेश के खजुराहो की सैर जरूर करें। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल ये जगह अद्भुत है। शिव जी के मंदिर के अलावा यहां पर खजुराहों की कला देखने दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। सितंबर का मौसम इस जगह को विजिट करने के लिए बेस्ट है।
उदयपुर
झीलों के शहर उदयपुर को घूमने का बेस्ट टाइम सितंबर हो सकता है। धूप थोड़ी हल्की हो जाती है और आप इस शहर को अच्छी तरह से एंज्वॉय कर पाते हैं। सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी, फतेहसागर लेक, लेक पिछोला, जगमंदिर पैलेस, क्रिस्टल गैलरी, मोती मगरी जैसी जगहों को एक्सप्लोर करना है तो सितंबर का महीना बेस्ट हो सकता है।
धर्मशाला और मैकलोडगंज
बारिश के बाद हिमाचल की वादियों की सैर करनी है तो धर्मशाला और मैकलोडगंज बेस्ट प्लेस हो सकते हैं। तिब्बती कल्चर और हिमाचली कल्चर को करीब से देखना है तो इन जगहों को एक्सप्लोर करें। बारिश के बाद यहां पर वाटरफॉल्स, कांगड़ा फोर्ट जैसी जगहों पर घूमना है तो सितंबर में ट्रैवल का प्लान करें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


