5 मेडिसिन के बगैर ना करें फैमिल ट्रिप का प्लान, डॉक्टर ने शेयर की लिस्ट
Must Have Medicine For Travel Trip: बच्चों और बड़ों के साथ छुट्टियां एंज्वॉय करना चाहते हैं और ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो बैग में इन 5-6 तरह की दवाओं को जरूर रखें। डॉक्टर ने वीडियो शेयर कर बताया है कि ट्रिप में किस तरह की दवाओं की जरूरत पड़ सकती है।

बच्चों के साथ छुट्टी बिताने का प्लान है। तो कपड़ों की पैकिंग के साथ सबसे जरूरी चीज है फर्स्ट एड किट की पैकिंग क्योंकि ये एक चीज है जिसके बगैर जाना पूरी ट्रिप को खराब कर सकता है। लेकिन रास्ते में जाने के लिए कौन सी दवाओं को रखा जाए? ये सोचकर कंफ्यूज हैं तो डॉक्टर आमोद कुमार की ये रील आपके काम आ सकती है। जिसमे उन्होंने बताया है कि कौन सी वैराइटी की मेडिसिन आपको ट्रैवल टाइम पर जरूर रखनी चाहिए। जिससे किसी भी तरह की इमरजेंसी में पड़ने, रास्ते में डॉक्टर खोजने की जरूरत ना पड़े और आप हल्की-फुल्की तबियत खराब होने पर अपनी ट्रिप को खराब ना होने दें।
फीवर एंड पेन
बच्चे हो या बड़े किसी भी वक्त फीवर आ सकता है। तो फीवर आने पर पूरी ट्रिप का एक दिन या दो दिन खराब ना हो जाए इसलिए बैग में फीवर की दवा (पैरासिटामॉल) जरूर रखें। साथ ही पेनकिलर भी रखें। किसी वजह से हाथ-पैर, कमर या चोट लग जाने पर ये पेनकिलर इमरजेंसी में दर्द से राहत देंगी और ट्रिप पर आपको डॉक्टर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
पेट से जुड़ी दवाएं
खराब पानी या फूड की वजह से फूड प्वाइजिंग जैसी सिचुएशन में ना फंस जाएं। बच्चे या बड़े को उल्टी, लूज मोशन या कब्ज की समस्या ना हो इसके लिए प्रो बायोटिक और एंटीडायरिया दवाएं जरूर पास में रखें। उल्टी से जुड़ी कुछ दवाएं और कार्ड तेजी से असर दिखाते हैं, इन्हें जरूर रखें।
एंटीएलर्जी की दवा
ट्रिप पर किसी भी तरह की एलर्जी परेशान कर सकती हैं। खासतौर पर बच्चों को अक्सर ये समस्या हो जाती है। इसलिए अपने डॉक्टर से पूछकर किसी एंटी एलर्जी दवा को साथ में जरूर रखें। कई बार कीड़े के काट लेने पर दर्द या परेशान हो सकती है, इससे बचने के लिए डॉक्टर की एडवाइज पर स्टीयरॉइड की दवा जरूर पास रखें। जिससे किसी भी तरह की इमरजेंसी की सिचुएशन ना पैदा हो।
सर्दी जुकाम की दवा
बच्चों के साथ पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं तो बदलता मौसम अक्सर उन्हें सर्दी-जुकाम दे जाता है। इसलिए बच्चों के लिए कफ एंड कोल्ड की मेडिसिन जरूर साथ रखें।
एंटी एंजाइना दवा
अगर साथ में बड़े-बुजुर्ग हैं और ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो कार्डिएक पेशेंट या हाई बीपी के पेशेंट के लिए किसी इमरजेंसी से बचने के लिए एंटी एंजाइना दवा जरूर साथ रखें।
इन 5-6 तरह की दवाओं को साथ में रखने से आप ट्रिप पर किसी भी इमरजेंसी में पड़ने से बच सकते हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


