दिल्ली की 5 सबसे सस्ती जींस मार्केट्स का जानिए पता, यहां 500 रुपये के अंदर मिल जाएगी ब्रांडेड जींस
आजकल जींस हर किसी की वॉर्डरोब का जरूर हिस्सा बन चुकी है। लड़का हो या लड़की जींस सभी के लुक को स्टाइलिश बना देती है। लेकिन ब्रांडेड जींस खरीदना मतलब जेब पर पहाड़ टूटना। अगर आप सस्ते में ब्रांडेड जींस लेना चाहती हैं, तो दिल्ली की कुछ मार्केट्स को घूमने जाएं।

आजकल लोग फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करने के लिए हर दिन नया लुक अपनाना पसंद करते हैं। खासकर डेनिम पैंट्स और जींस हर किसी के वॉर्डरोब का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि, ब्रांडेड जींस खरीदना हर बार जेब पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहते हैं लेकिन बजट भी मेंटेन रखना चाहते हैं, तो दिल्ली की कुछ खास मार्केट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां आपको अच्छी क्वालिटी की ब्रांडेड और ट्रेंडी जींस बेहद सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएंगी।
दिल्ली की 5 सबसे सस्ती जींस वाली मार्केट-
1- जनपद मार्केट, सीपी
दिल्ली के कनॉट प्लेस में मौजूद है जनपद मार्केट, जो बजट फ्रेंडली और स्टाइलिश वॉर्डरोब के लिए परफेक्ट है। जनपद मार्केट में आपको हर ब्रांड की जींस रिजनेबल रेट में मिल जाएंगी। लड़कियों के लिए यहां आपको स्ट्रेट लेग जींस, बूटकट जींस, फ्लेयर्ड जींस, वाइड लेग जींस, बैगी जींस, क्रॉप्ड जींस, रिप्ड जींस जैसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे। लड़कों को भी यहां उनके मुताबिक सभी पैटर्न वाली जींस मिलेंगी।
2- टैंक रोड- करोल बाद, दिल्ली
दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट टैंक रोड, जो करोल बाग में मौजूद है। ये भी स्टाइलिश कपड़ों के लिए फेमस है, खासतौर पर जींस के मामले में इस मार्केट का जवाब नहीं नहीं है। यहां आपको अच्छे पैटर्न वाली जींस किफायती दामों में मिल जाएंगी। टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट है। यहां आपको थोक के भाव जींस मिलेगी।
3- अट्टा मार्केट, नोएडा
नोएडा के सेक्टर 18 में है अट्टा मार्केट। अट्टा मार्केट में लेडीज-जेंट्स के लिए हर तरह के कपड़े मिल जाते हैं और जींस भी यहां कम दाम में कई पैटर्न में मिल जाएंगी। जींस खरीदनी है, जो देखने में अच्छी हो और लंबी चले, तो अट्टा मार्केट चले जाएं। अट्टा में 500 रुपये के भीतर आपको जींस मिल जाएंगी।
4- तुगलकाबाद एक्सटेंशन
तुगलकाबाद एक्सटेंशन भी जींस के लिए बेहतरीन मार्केट्स में से एक है। यहां पर कपड़ों को स्टिच करने वाली कई फैक्ट्ररियां हैं, जो बड़े ब्रांड्स के लिए भी कपड़े सिलती हैं। यहां आपको अच्छे ब्रांड्स की कॉपी जींस कम रेंज में मिल जाएंगी।
5- सरोजिनी मार्केट, दिल्ली
दिल्ली की सरोजिनी मार्केट भी किफायती और अच्छे कपड़ों के लिए कम मशहूर नहीं है। खासतौर पर लड़कियों के लिए सरोजिनी में बेस्ट ऑप्शन मिलते हैं। जींस की बात करें तो सरोजिनी में आप 300 की जींस भी खरीद सकती हैं और महंगी भी मिलेंगी।
खास टिप्स- दुकानदार आपको जींस महंगे दामों में बताएंगे अगर आप बार्गेनिंग सही से कर लेते हैं, तो ये आपको कम दाम में आसानी से मिल जाएंगी। अगर दुकानदार आप से 500 रुपये बोलता है, तो पहले आप 300 रुपये बोलकर देखिए। अगर इस पर बात बन जाती है, तो बढ़िया वरना 350 और 400 पर टिक जाइये। ऐसे आपको कम दाम में ब्रांडेड जींस मिलेंगी।
कैसे जाएं- टैंक रोड, अट्टा, जनपद, सरोजिनी, तुगलकाबाद जाने के लिए आपको मेट्रो मिल जाएगी। मेट्रो स्टेशन इन मार्केट के पास ही बने हुए हैं, जहां आप रिक्शा से या फिर पैदल जा सकती हैं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


