ताज महोत्सव हो गया है शुरू, जानें क्या है टिकट बुक करने का तरीका, कीमत और खासियत
Taj Mahotsav 2026 : अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो शिल्पकारी के बारीक काम, ढोलक की थाप पर थिरकते लोक कलाकारों और लजीज हिंदुस्तानी जायकों के शौकीन हैं, तो यकीन मानिए अगले 10 दिन आपके लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाले हैं।

आगरा देसी और विदेशी पर्यटकों के घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है। लेकिन इस बार आकर्षण का कारण सिर्फ ताजमहल ही नहीं बल्कि यहां आयोजित होने वाला ताज महोत्सव 2026 है। दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताजमहल की छांव में शुरू होने वाला 'ताज महोत्सव 2026' अपनी पूरी भव्यता के साथ सज चुका है। बता दें, ताज महोत्सव 18 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक, फतेहाबाद रोड पर स्थित आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास खुले मैदान में आयोजित किया गया है। यह महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो शिल्पकारी के बारीक काम, ढोलक की थाप पर थिरकते लोक कलाकारों और लजीज हिंदुस्तानी जायकों के शौकीन हैं, तो यकीन मानिए अगले 10 दिन आपके लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाले हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं इस साल के ताज महोत्सव के टिकट को बुक करने का सही तरीका, टिकट की कीमत और महोत्सव से जुड़ी उन खासियतों से, जो इसे हर बार से जुदा और बेहद खास बना रही हैं।
कब से शुरू हो रहा है ताज महोत्सव 2026?
पूरे 10 दिनों का चलने वाला यह उत्सव, ताज महोत्सव 18 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
टिकट की कीमत
ताज महोत्सव 2026 के लिए टिकट की कीमत कुछ इस तरह रखी गई हैं-
व्यस्क : ₹50 प्रति व्यक्ति।
बच्चे (3 वर्ष तक): निःशुल्क प्रवेश।
विदेशी पर्यटक: विदेशी सैलानियों के लिए भी प्रवेश मुफ्त रखा गया है।
स्कूली बच्चे : वर्दी में आए 50 बच्चों के समूह के लिए ₹700 की टिकट है (साथ में 2 शिक्षकों की एंट्री फ्री)।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : महोत्सव के अंदर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कोई अलग से टिकट नहीं लेना पड़ता।
ताज महोत्सव के लिए टिकट कैसे बुक करें?
ताज महोत्सव के लिए फिलहाल ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं है। आपको महोत्सव के प्रवेश द्वारों पर बने काउंटर से ही टिकट खरीदने होंगे।
ताज महोत्सव में क्या है खास
ताज महोत्सव सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति का संगम है। यहां पूरे भारत से आए 400 से ज्यादा कलाकार अपने हस्तशिल्प (जैसे नक्काशीदार लकड़ी, पत्थर का काम, रेशमी साड़ियों और टेराकोटा) का प्रदर्शन और बिक्री करते हैं। ताज महोत्सव विश्वभर के कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। इस महोत्सव में जाने-माने संगीतकार, नर्तक, कलाकार और रसोइये भाग लेकर दर्शकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।
सांस्कृतिक संध्या- हर शाम मुख्य मंच पर बॉलीवुड सिंगर्स, लोक कलाकार और शास्त्रीय नर्तकों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाती हैं। इस बार 'वंदे मातरम' थीम पर आधारित विशेष शो होंगे।
खान-पान : यहां आपको आगरा के मशहूर पेठे और बेड़ई-कचौड़ी से लेकर देश भर के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक पकवानों का स्वाद चखने को मिलेगा।
बच्चों के लिए आकर्षण : बच्चों के लिए यहां झूलों और खिलौनों का एक बड़ा 'फन जोन' बनाया जाता है।
महत्वपूर्ण नोट: इस बार ताज महोत्सव का मुख्य स्थान बदल दिया गया है। यह शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड स्थित 'आई लव आगरा' सेल्फी पॉइंट के पास खुले मैदान में आयोजित हो रहा है। ताज महोत्सव का अनुभव यादगार बनाने के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि महोत्सव में शाम के समय काफी भीड़ होती है, तो कोशिश करें कि आप थोड़ा जल्दी पहुंचें ताकि सुकून से हस्तशिल्प (handicrafts) देख सकें और लजीज खान-पान का लुत्फ उठा सकें।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



