फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल यात्राबद्रीनाथ के पास घूमने के लिए हैं कई जगह, यादगार ट्रिप के लिए जरूर जाएं

बद्रीनाथ के पास घूमने के लिए हैं कई जगह, यादगार ट्रिप के लिए जरूर जाएं

Places Near Badrinath: बद्रीनाथ के पास घूमने के लिए कई जगह हैं, जहां आप भी एक बार जा सकते हैं। इन जगहों पर घूमकर आपकी ट्रिप बहुत यादगार और मजेदार बन जाएगी। देखिए, बद्रीनाथ के पास घूमने की जगह-

बद्रीनाथ के पास घूमने के लिए हैं कई जगह, यादगार ट्रिप के लिए जरूर जाएं
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 15 May 2023 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के चार धामों में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर शामिल हैं। बद्रीनाथ- केदारनाथ में भगवान के दर्शन करने और खूबसूरत नजारों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मंदिर के पीछे बर्फ से ढकी पहाड़ियां और घोड़े-पालकी पर बैठ दर्शन के लिए जाते यात्री देखकर ही मन खुश हो जाता है। अगर आप बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए जा रहे हैं तो यहां मौजूद आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर करें। जी हां, बद्रीनाथ मंदिर के पास बहुत खूबसूरत जगह हैं, जहां घूमकर आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी। 

बद्रीनाथ के पास मौजूद घूमने की जगह

1) चरणपादुका

बद्रीनाथ से 3 किमी दूर स्थित चरणपादुका 3380 फीट की ऊंचाई पर एक चट्टान पर स्थित है। इसे भगवान विष्णु के पैरों के निशान माने जाते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको एक मुश्किल ट्रेक से जाना होगा। लोगों का मानना ​​है कि भगवान विष्णु ने सबसे पहले यहीं धरती पर पैर रखा था।

2) तप्त कुंड

तप्त कुंड बद्रीनाथ मंदिर के पास एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है, जो 45 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होता है। माना जाता है कि ये भगवान अग्नि का घर है। स्थानीय लोगों की मानें तो कुंड के पानी में औषधीय गुण होते हैं, जो अलग-अलग तरह की स्किन प्रॉब्लम का इलाज करते हैं। बद्रीनाथ मंदिर जाने से पहले कुछ भक्त तप्त कुंड में डुबकी लगाते हैं।

3) भीम पुल

भीम पुल उत्तराखंड के बद्रीनाथ के पास सरस्वती नदी पर पत्थरों का पुल है। माना जाता है कि भीम ने इसकी खोज की थी। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। 

4) व्यास गुफा

व्यास गुफा उत्तराखंड के बद्रीनाथ के पास एक पवित्र स्थल है जहां महर्षि वेद व्यास ने भगवान गणेश की मदद से महाभारत का लिखी थी। कई दूसरे पुराणों, सूत्रों और वेदों की रचना भी महर्षि वेदव्यास ने इसी गुफा में की थी। 

5) पांडुकेश्वर 

पांडुकेश्वर हिंदुओं के लिए एक पवित्र जगह है। कहते हैं कि यहीं पर पांडवों के पिता ने भगवान शिव की पूजा की थी। इस जगह का खूबसूरत नजारा सभी को अपनी ओर खींचता है।

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ में बिगड़ा मौसम का मिजाज, यात्रा पर निकलने से पहले जानें ये बातें