फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राWorld Tourism Day 2023: दुनिया के 7 अजूबों से जुड़े हैं बेहद दिलचस्प फैक्ट्स, क्या आपको पता हैं?

World Tourism Day 2023: दुनिया के 7 अजूबों से जुड़े हैं बेहद दिलचस्प फैक्ट्स, क्या आपको पता हैं?

Interesting Facts Related to 7 Wonders of the World: भारत के आगरा शहर में मौजूद ताजमहल 7 अजूबों में आता है। लेकिन क्या आप जानके हैं कि इन इमारतों को 7 अजूबों में क्यों शामिल किया है? नहीं तो जानिए-

World Tourism Day 2023: दुनिया के 7 अजूबों से जुड़े हैं बेहद दिलचस्प फैक्ट्स, क्या आपको पता हैं?
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 27 Sep 2023 11:36 AM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया सबसे अनोखी संरचनाओं से भरी हुई है जो मानव निर्मित और प्राकृतिक दोनों हैं। मानव निर्मित कुछ चीजों में चर्च, कब्रें, मंदिर, स्मारक, मस्जिद, इमारतें और यहां तक ​​कि शहर भी शामिल हैं। आपने सेवन वंडर्स के बारे में तो कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे सेवन वंडर्स ही क्यों कहते हैं? अगर नहीं, तो यहां जानिए 7 अजूबों के बारे में दिलचस्प बातें। 

ताजमहल, भारत
ताजमहल को मुगल सम्राट शाहजहा ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। सफेद रंग की ये इमारत दुनियाभर में कई लोगों का दिल खुश कर देती है। प्यार का प्रतीक ताज महल की सुंदरता सूर्योदय के दौरान और पूर्णिमा की रात को और ज्यादा आकर्षक लगती है। इसे बनवाने में लगभग 20000 कारीगर लगे थे। इसी के साथ इन का कारीगरों के हाथ कटवा दिए गए थे, ताकि इस इमारत जैसी दूसरी कोई इमारत बनने ना पाए। इसी के साथ जब इस इमारत को बनवाया गया तब यहां सामान लाने के लिए कम से कम 1000 हाथियों का इस्तेमाल किया गया था। यही वजह है की इसे दुनिया के 7 अजूबों में शामिल किया गया है। 

चिचेन इट्जा, मेक्सिको
इस जगह पर कई पिरामिड, मंदिर खेल के मैदान और कॉलम बने हुए हैं। कई यात्रियों का कहना है कि चिचेन इट्जा के स्थल अपनी असामान्य आवाजों के लिए जाने जाते हैं। अगर आप बॉल कोर्ट के एक छोर से एक बार ताली बजाते हैं, तो यहां कोर्ट के नौ जगहों से आवाज आती है।

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, चीन
इस वॉल को पूरा करने में लगभग 20 साल लगे थे। 21,196 किलोमीटर लंबी इस दीवार से आप चीन का खूबसूरत नजारा, पठार और चीन की खूबसूरती को देख सकते हैं। इस दीवार का निर्माण चीनी साम्राज्य को खानाबदोश समूहों के हमलों और आक्रमणों से बचाने के लिए किया गया था। इसे बनाने में दस लाख से ज्यादा लोग मारे गए, यही वजह है किए इसे  पृथ्वी पर सबसे लंबा कब्रिस्तान भी माना जाता है।

क्राइस्ट द रिडीमर, ब्राजील
क्राइस्ट द रिडीमर एक 125 फीट लंबी मूर्ति है जिसे हेटर दा सिल्वा कोस्टा द्वारा डिजाइन किया गया है। ब्राजील में ईसाइयों के भगवान की मूर्ति की ऊंचाई 98 फीट है। चूंकि मूर्ति एक पहाड़ के ऊपर है, इसलिए इसका बिजली के चपेट में आने का खतरा बना रहता है। साल 2014 में बिजली गिरने से मूर्ति का एक अंगूठा टूट गया था। 

पेट्रा, जॉर्डन
जिस पत्थर से इसे तराशा गया है उसके रंग के कारण पेट्रा को रोज सिटी भी कहा जाता है। इसकी रॉक-कट डिजाइन और जल नाली प्रणाली बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। दुनिया के इस अजूबे में कई मकबरे और मंदिर हैं।

कालीजीयम, इटली
रोम में कोलोसियम दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित, प्राचीन एम्फीथिएटर है। इसे बनाने में पूरे 9 साल लगे थे। इस एम्फीथिएटर ने मौत की सजाएं और कई लड़ाइयां देखी हैं, ऐसे में इसके अंदर लगभग 400,000 लोग मारे गए थे।

माचू पिचू, पेरू
खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा हुआ, इंका का खोया शहर, उर्फ माचू पिच्चू, 15वीं शताब्दी का है। शहर के निर्माण के लिए जिन पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था, उनमें से कई का वजन 50 पाउंड से ज्यादा है, कहा जाता है कि इन चट्टानों को पहाड़ तक ले जाने के लिए किसी भी पहिये का इस्तेमाल नहीं किया गया था। माचू पिचू की प्रमुख संरचनाओं में इंति वाताना, सूर्य का मंदिर और तीन खिड़कियों का कमरा शामिल है।

World Tourism Day 2023: ट्रैवलिंग से दिमाग रह सकता है शांत, घूमने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें