Valentine 2023: ये हैं दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह, लवर्स जरूर करें विजिट
Romantic Places: वैलेंटाइन वीक शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में कपल एक दूसरे के लिए अलग-अलग चीजें प्लान करते हैं। यहां देखिए कुछ बेहतरीन रोमांटिक प्लेसिस जहां लवर्स को जाना चाहिए।

इस खबर को सुनें
वैलेंटाइन वीक शूरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस हफ्ते के शुरू होने से पहले कपल्स तरह-तरह की चीजें अपने पार्टनर के लिए प्लान करते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर लोग जिनसे प्यार करते हैं, उन से प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में कुछ लोग ऐसा किसी रोमांटिक जगह पर जाकर करते हैं। यहां हम बता रहे हैं उन रोमांटिक जगहों के बारे में जहां आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाहिए।
1) पेरिस, फ्रांस
हर कोई अपने पार्टनर के साथ इस जगह पर जरूर जाना चाहता है। एफिल टावर के सामने प्यार का इजहार करना बेहद रोमांटिक है। ज्यादातर भारतीय कपल एक बार पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। शाम के समय शहर की खूबसूरत जगमगाहट का आनंद अपने पार्टनर के साथ जरूर उठाएं।
2) सेंटोरिनी, ग्रीस
ग्रीस में स्थित सेंटोरिनी लव बर्ड्स के लिए दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। यह आइलैंड ज्यादातर हनीमून कपल्स की सबसे पहली पसंद होता है। यह जगह अपने सफेद बुनियादी ढांचों के लिए जानी जाती है। जब आप वहां जाते हैं तो आप शानदार नीले एजियन सागर के ऊपर सुंदर सूर्यास्त देख सकते हैं।
3) मालदीव
मालदीव सबसे फेमस हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। हिंद महासागर में स्थित यह रोमांटिक जगह, एक शानदार प्लेस है। मालदीव दुनिया भर के यात्रियों के लिए एक शानदार आकर्षण रखता है। आपको पार्टनर के साथ एक बार इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
4) फ्लोरेंस, इटली
फ्लोरेंस दुनिया भर के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है। यह जगह अपनी वास्तुकला, पुनर्जागरण कला, स्मारकों और संस्कृति के लिए जानी जाती है। आप जहां भी जाते हैं, यह खूबसूरत शहर पूरी तरह से प्यार से घिरा होता है।
वैलेंटाइन डे पर इन कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, यहां पहुंचना आसान