फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्रानवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगह, बजट में रहकर कर सकते हैं खूब सारी मस्ती

नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगह, बजट में रहकर कर सकते हैं खूब सारी मस्ती

Best Places to Visit in November: यह वही मौसम होता है जब आप ट्रैकिंग वाली जगहों का भी बजट में रहकर जमकर मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं नवंबर महीने में घूमने के लिए कौन सी हैं बेस्ट जगह। 

नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगह, बजट में रहकर कर सकते हैं खूब सारी मस्ती
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 25 Oct 2023 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

Best Places to Visit in November: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और नवंबर महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की ये 5 जगह आपके लिए बेस्ट ट्रैवल ऑप्शन हो सकती हैं। नवंबर का महीना घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। यह वही मौसम होता है जब आप ऐतिहासिक ही नहीं धार्मिक, एडवेंचरस और यहां तक कि ट्रैकिंग वाली जगहों का भी बजट में रहकर जमकर मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं नवंबर महीने में घूमने के लिए कौन सी हैं बेस्ट जगह। 

पुष्कर, राजस्थान-
राजस्थान का पुष्कर शहर, नवंबर महीने में घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां का पुष्कर मेला दुनियाभर में काफी मशहूर है। इस पुष्कर मेले में आप ऊंटों की रेस, ऊंट की सवारी और डेजर्ट सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। 

मध्य प्रदेश का उज्जैन-
यूं तो घूमने के लिए मध्य प्रदेश में कई जगह हैं। लेकिन लोगों के बीच मध्य प्रदेश का उज्जैन धार्मिक महत्व रखता है। मध्य प्रदेश घूमने के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहता है। यहां आप शहर के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और झील का मजा ले सकते हैं। 

कर्नाटक का कूर्ग-
दक्षिण भारत के कश्मीर के तौर पर पहचाने जाने वाला कूर्ग शहर नवंबर के महीने में घूमने के लिए अच्छा है। बता दें, कूर्ग कर्नाटक में स्थित है, जो कि भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह मौजूद एक छोटे से हिल स्टेशन की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता आपको शहर के तनाव से दूर ले जाएगी। शांत जगह पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन हैं।
 
हम्पी,कर्नाटक -
कर्नाटक राज्य में पहाड़ियों और घाटियों की गहराई में स्थित हम्पी बेहद खूबसूरत है। हम्पी में कई मंदिर हैं, जिनकी वास्तुकला, महत्व और कहानियों के संदर्भ में एक अनूठी विशेषता है। हम्पी दुनिया भर के एडवेंचर लवर्स, वास्तुकला के प्रति उत्साही, ऑफ बीट पर्यटक प्रेमियों और भक्तों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करता है। 

ऊटी, तमिलनाडु-
ऊटी को पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। यह दक्षिण भारत के तमिलनाडु में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है। अगर आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं तो आपको नवंबर महीने में जरूर जाना चाहिए। यहां के ऊंचे-ऊंचे, हरे-भरे पहाड़ टैवल लवर्स को अपनी ओर आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें