फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्रादिल्ली-एनसीआर की 5 ऐसी जगह, जहां देर रात भी मिलेगा टेस्टी खाना, घुमक्कड़ लोग जरूर करें ट्राई

दिल्ली-एनसीआर की 5 ऐसी जगह, जहां देर रात भी मिलेगा टेस्टी खाना, घुमक्कड़ लोग जरूर करें ट्राई

Late Night Food Spots In Delhi NCR: ये सभी जगह न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि यहां परोसा जाने वाला खाना भी बेहद टेस्टी और बजट फ्रेंडली है। इतना ही नहीं फूड लवर्स देर रात भी इन फूड पॉइंट में आकर टेस्टी खाने

दिल्ली-एनसीआर की 5 ऐसी जगह, जहां देर रात भी मिलेगा टेस्टी खाना, घुमक्कड़ लोग जरूर करें ट्राई
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 03 Oct 2023 10:42 AM
ऐप पर पढ़ें

Late Night Food Spots In Delhi NCR: अगर आपको दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ घूमना-फिरना और टेस्टी फूड खाना पसंद हैं तो दिल्ली एनसीआर की ये 5 जगह आपकी फेवरेट जगह बन सकती हैं। दिल्ली और उसके आसपास की ये सभी जगह न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि यहां परोसा जाने वाला खाना भी बेहद टेस्टी और बजट फ्रेंडली है। इतना ही नहीं फूड लवर्स देर रात भी इन फूड पॉइंट में आकर टेस्टी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। तो आइए बिना देर किए आपको बताते हैं दिल्ली एनसीआर के 5 ऐसे फूड जोन जहां देर रात भी मिलता है टेस्टी फूड।   

फॉरेस्टा कैफे गुरुग्राम-
गुरुग्राम में स्थित फॉरेस्टा कैफे देर रात खाना खाने वाले फूडी लोगों की पहली पसंद हो सकता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट जगह हो सकती है जो लेट नाइट शिफ्ट में काम करने के बाद टेस्टी फूड एन्जॉय करना चाहते हैं। यह कैफे सुबह 4 बजे तक खुला रहता है। कैफे का टेस्टी फूड ही नहीं शांत वातावरण और अच्छा स्टॉफ भी इसे लोगों के बीच उनकी पहली पसंद बनाता है। यहां दो लोगों के खाने की कीमत लगभग 800-1,000 रुपए के हो सकती है।  

मुरथल के ढाबे-
मुरथल में बहुत से ढाबे हैं जो पूरी रात लोगों के लिए खुले रहते हैं। यहां आप लस्सी के गिलास के साथ कई तरह के टेस्टी पराठों का मजा ले सकते हैं। यहां मिलने वाले पराठों के साथ परोसा गया सफेद मक्खन खाने का स्वाद और ज्यादा बढ़ा देता है। यहां रात को खाना खाने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है।

एम्स पराठे वाला-
दिल्ली में मिलने वाले टेस्टी पराठों में एम्स पराठे वाले का नाम भी शामिल है। यहां आपको चाय के साथ टेस्टी पराठा सातों दिन 24 घंटे खाने के लिए मिलता है। सर्दियों के मौसम में ये पराठे खाने में और भी ज्यादा टेस्टी लगते हैं। 

जैन चावल वाला-
जैन चावल वाला नाम का रेस्तरां पीवीआर रिवोली के सामने वाली गली में है। यह रेस्तरां अपने टेस्टी खानों के लिए काफी महशूर है। यहां खाना खाने वाले लोग बहुत मुश्किल से ही अपने टेस्ट को बदलना पसंद करते हैं। यहां राजमा-चावल से लेकर कढ़ी-चावल, छोले भठूरे, नान-दाल मखनी, चाइनीज फ्राइड राइस और सूप जैसी सभी चीजें मिलती हैं। 

कूल पॉइंट शाही टुकड़ा, पुरानी दिल्ली-
कूल पॉइंट पुरानी दिल्ली की एक फेमस जगह है। जो लगभग 60 सालों से भी ज्यादा समय से लोगों के लिए टेस्टी मिठाइयां और स्नैक्स बना रहे हैं। इसकी सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा मिठाइयों में से एक शाही टुकड़ा है, जो ब्रेड और दूध से बनी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। दो लोग 200 से 400 रुपए के बीच इस शाही डिश का मजा ले सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें