फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राहैलोवीन पार्टी के लिए बेस्ट है दिल्ली-एनसीआर की 5 जगह, यहां डर और मस्ती दोनों मिलेंगे एक साथ

हैलोवीन पार्टी के लिए बेस्ट है दिल्ली-एनसीआर की 5 जगह, यहां डर और मस्ती दोनों मिलेंगे एक साथ

Best Places For Halloween Party: अगर आप भी ऐसी ही किसी दिल्ली एनसीआर की हैलोवीन पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो ये हैं हैलोवीन पार्टी के लिए बेस्ट दिल्ली -एनसीआर की 5 जगह, जहां मिलेगी खूब मस्ती।

हैलोवीन पार्टी के लिए बेस्ट है दिल्ली-एनसीआर की 5 जगह, यहां डर और मस्ती दोनों मिलेंगे एक साथ
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 31 Oct 2023 08:25 AM
ऐप पर पढ़ें

Best Places For Halloween Party: आज दुनियाभर में लोग 'हैलोवीन डे' का उत्सव मना रहे हैं। यह खास दिन हर साल अक्टूबर माह के अंतिम दिन यानी 31अक्टूबर को पूर्वजों की याद में मनाया जाता है। बदलते समय के साथ विदेशों में मनाया जाने वाला यह त्योहार आज भारत में भी बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग इस दिन हैलोवीन थीम फॉलो करते हुए भूत-प्रेत, चुड़ैल और ड्रैकुला बनकर डरावनी पार्टियों में शामिल होते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी दिल्ली एनसीआर की हैलोवीन पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो ये हैं हैलोवीन पार्टी के लिए बेस्ट दिल्ली -एनसीआर की 5 जगह। 

ट्रिप्पी टकीला नोएडा-
हैलोवीन पार्टी एन्जॉय करने वाले लोगों के लिए 'ट्रिप्पी टकीला की हैलोवीन पार्टी' बेस्ट मानी जाती है। ट्रिप्पी टकीला नोएडा, अपने अच्छे एंबिएंस और शानदार फूड और ड्रिंक्स के लिए जाना जाता है। यहां आकर आप भी हाई-एनर्जी बीट्स के साथ हैलोवीन पार्टी का मजा ले सकते हैं।

हार्ड रॉक कैफे नई दिल्ली-
हैलोवीन पार्टी की डर के साथ मौज मस्ती वाली इस शाम को मनाने के लिए दिल्ली का डीजे इरिक भी अच्छी जगह है। यहां का हार्ड रॉक कैफे पार्टी लवर्स के लिए समय बिताने के लिए अच्छी जगह है। यहां मनाई जाने वाली हैलोवीन पार्टी बेहद डरावनी होती है। यहां रात को रोंगटे खड़े कर देने वाली धुनों पर मृत लोगों की तरह डांस करते हुए अजीब-गरीब नजरे देखने को मिलते हैं। यहां घुसते ही आपको एक मुखौटा पहनकर एक वेलकम ड्रिंक पीने को मिलेगी। यहां हैलोवीन पार्टी रात 9 बजे से शुरू होगी। इसका टिकट 500 रुपये से शुरू है। 

बोगी, महरौली-दक्षिणी दिल्ली-
हैलोवीन पार्टी की शुरूआत के लिए बोगी एक शानदार जगह हो सकती है। बोगी को खासतौर पर उसकी शानदार पार्टियों के लिए पहचाना जाता है। यहां लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस थीम के साथ आपकी पसंदीदा ड्रिंक आपको मिलेगी। 

FT. डर्टी क्लास, वसंत कुंज-
हैलोवीन पार्टी का मजा दोगुना करने के लिए आपको FT. डर्टी क्लास, वसंत कुंज जरूर जाना चाहिए। इस हेलोवीन पार्टी में आपको इस तरह की आवाजें सुनने को मिलेंगी, जिसे सुनकर आप डरकर चिल्लाने पर मजबूर हो जाएंगे।

टॉक्सिक लाउंज एंड बार, नोएडा-
टॉक्सिक लाउंज एंड बार में भी आपको एक रोमांचकारी हैलोवीन पार्टी देखने को मिल सकती है। यहां आपको नोएडा की सबसे बड़ी और मजेदार हैलोवीन पार्टी देखने को मिलेगी। जिसमें शामिल लोग आपको भूत, प्रेत जैसे कपड़े पहने चेहरे पर डरावनी पेंटिंगकिए, कद्दू की कलात्मकता के साथ एक लाइव डीजे पर थिरकते हुए दिखेंगे। ये रोंगटे खड़े कर देने वाली मौज-मस्ती दिल्ली एनसीआर की सबसे शानदार हैलोवीन पार्टी होती है।

 

यह भी पढ़ें: Halloween 2023 : हमारे पास हैं आपकी हैलोवीन पार्टी को और खास बनाने के लिए कुछ रेसिपीज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें