फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राTea Gardens: चाय बागानों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

Tea Gardens: चाय बागानों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

Best Tea Gardens Of India: भारत के अधिकतर लोग चाय पीने के शौकीन हैं। चाय का स्वाद भी हर किसी को अलग-अलग पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है चाय की पत्ती के बड़े-बड़े बागान कहां पर हैं? नहीं तो जानिए।

Tea Gardens: चाय बागानों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 30 Sep 2023 01:55 PM
ऐप पर पढ़ें

चाय के शौकीन लोग अलग-अलग तरह से बनी चाय को पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो अलग-अलग जगहों पर जाकर चाय पत्ती खरीद कर लेकर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चाय में इस्तेमाल होने वाला मुख्य इंग्रडिएंट यानी चाय पत्ती को कहां उगाया जाता है? अगर नहीं तो यहां जानिए चाय के बागानों के लिए फेमस जगहों के बारे में। 

1) नीलगिरि चाय बागान, तमिलनाडु
100 साल से ज्यादा पुरानी ​​नीलगिरि पहाड़ियां भारत में सबसे अच्छे चाय बागानों के लिए फेमस हैं। यहां की चाय का गहरा रंग और तेज खुशबू आपको अपना दीवाना बना देगी। भारत में अधिकांश चाय बागान मौसमी रूप से चाय उगाते हैं, हालांकि, नीलगिरि पहाड़ियों के बागानों में चाय पूरे साल दिखती है। आप विदेशी चाय की अलग-अलग किस्मों को आजमा सकते हैं। 

2) कानन देवन हिल्स प्लांटेशन, मुन्नार
केरल में स्थित मुन्नार चाय बागान के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आपको चाय बागान देखने के साथ प्रकृति का खूबसूरत नजारा भी देख सकती हैं। यहां आपको कानन देवन हिल्स प्लांटेशन जरूर देखना चाहिए क्योंकि यह देश का पहला चाय म्यूजियम है। यह म्यूजियम इडुक्की में स्थित है।

3) ग्लेनबर्न टी एस्टेट, दार्जिलिंग
दार्जिलिंग में ग्लेनबर्न टी एस्टेट वह जगह है जिसे आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते। यहां से आपको कंचनजंगा पहाड़ का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यह हिमालय की तलहटी में बसा है और यहां हर मौसम में आपको मनमोहक नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप दार्जिलिंग जा रहे हैं तो चाय बागान देखने जरूर जाएं।

4) जोरहाट चाय का बागान, आसाम
असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा अगर किसी चीज के लिए जाना जाता है, तो वह है यहां के चाय के बागान। यह विश्व की चाय राजधानी है। जब भी आप यहां जाएं तो जोरहाट चाय के बागान का दौरा जरूर करें। यहां हर साल चाय महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव का मजा उठाने के लिए हर साल भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ लगती है। 

जम्मू-कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, यहां घूमने के लिए हैं कई जगह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें