जायकेदार खाने का स्वाद चखने के लिए पहुंच जाएं पुरानी दिल्ली, ये 5 जगह हैं सबसे मशहूर
Best Places To Eat in Old Delhi: पुरानी दिल्ली में शॉपिंग के लिए काफी जगह हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां मिलने वाले खाने का स्वाद चखने लोग दूर-दूर से आते हैं। जानिए 5 फेमस जगहों के बारे में-

राजधानी दिल्ली दो हिस्सों में बटी हुई है, एक नई दिल्ली और दूसरा पुरानी दिल्ली। पुरानी दिल्ली की गलियों का रुख एक बार आपको जरूर करना चाहिए। यहां पर शॉपिंग के लिए कई ऑप्शन हैं। इसके अलावा पुरानी दिल्ली में आप जायकेदार खाने का स्वाद भी चख सकते हैं। इस जगह पर कई ऐसी खाने की जगह हैं जो सालों पुरानी हैं। यहां जानिए पुरानी दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां पर आप टेस्टी खाने का स्वाद चख सकते हैं और जहां दूर-दूर से लोग आते हैं।
1) जामा मस्जिद- जायकेदार खाने का स्वाद चखने के लिए आप जामा मस्जिद पहुंच सकते हैं। यहां पर आप टेस्टी बिरयानी का स्वाद चख सकते हैं। अगर आप चिकन-मटन खाने के शौकीन हैं तो इस जगह पर जरूर जाएं। जामा मस्जिद के पास आप शॉपिंग के लिए दरियागंज बाजार और मीना बाजार जा सकते हैं।
2) चांदनी चौक- शॉपिंग के लिए चांदनी चौक एक बेहद फेमस जगह है। यहां आप मेट्रो से बड़ी ही आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां की पुरानी मिठाई की दुकानों से जलेबी, रबड़ी जैसी चीजों को खा सकते हैं। इसके अलावा यहां की पुरानी दुकानों पर मिलने वाले गोल गप्पे जरूर ट्राई करें।
3) पहाड़गंज मार्के- खाने पीने के मामले में पहाड़गंज मार्केट भी काफी फेमस है। यहां पर कई पुरानी दुकाने हैं जहां पर राजमा चावल, चुर-चुर नान और छोले भटूरे काफी फेमस है। दूर-दूर से लोग यहां खाने का स्वाद चखने के लिए आते हैं।
4) फतेहपुरी मस्जिद- यहां पर आपको भारत की सबसे पुरानी हलवाई की दुकान मिलेगी। जहां पर आपको तरह-तरह की मिठाईयों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। ये मिठाईयां देसी घी से बनी होती हैं।
5) नई सड़क- पराठे वाली गली के बारे में एक ना एक बार आपने जरूर सुना होगा। ये गली चांदनी चौक के नई सड़क पर है। यहां पर आप घी में बने तरह तरह के पराठों का स्वाद चख सकते हैं।
पुरानी दिल्ली में जरूर एक्सप्लोर करें ये जगह, खाने के साथ इन चीजों का लें मजा
