Long Weekend: सितंबर में मिल रहे लॉन्ग वीकेंड के लिए नहीं बना कोई प्लान? जानिए हिमाचल की ऑफबीट डेस्टिनेशन
Places For Long Weekend: सिंतबर के महीने में 30 से 2 अक्टूबर तक लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। ऐसे में अगर घूमने का कोई प्लान नहीं बना है तो आप हिमाचल की इन ऑफबीट जगहों पर जा सकते हैं। जनिए, यहां के नाम-

सितंबर महीने के आखिरी में लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है। ये वीकेंड 30 सितंबर यानी शनिवार से शुरू होगा और 2 अक्टूबर यानी सोमवार को खत्म होगा। ऐसे में आप घूमने फिरने के लिए किसी अच्छी जगह पर जा सकते हैं। इस लॉन्ग वीकेंड के लिए अगर आपने अभी तक कुछ प्लान नहीं किया है। तो यहां हम बता रहे हैं हिमाचल की 5 ऑफबीट जगहों के बारे में जहां पर आप शांति से अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर सकते हैं।
1) छितकुल- बसपा नदी से घिरा, छितकुल भारत-तिब्बत सीमा से पर किन्नौर जिले का आखिरी रहने योग्य गांव है। इस गांव के बाद का इलाका भारतीय सेना के अंतर्गत आता है और ऐसे में यहां जाने की इजाजत नहीं है। ये जगह हिमाचल प्रदेश की प्राचीन प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। छितकुल में पूरे बर्फ से ढकी चोटियों दिखाई देती हैं। इस मौसम में आप यहां जा सकते हैं। क्योंकि सर्दियों में इस जगह पर भारी बर्फबारी होती है।
2) अर्की- अर्की सोलन जिले का एक खूबसूरत शहर है। यह नेचर लवर और इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत सुंदर है। शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित हिमाचल प्रदेश का यह ऑफबीट डेस्टिनेशन टूर को यादगार बनाता है।
3) शोजा- शहरी जीवन की हलचल से दूर प्रकृति की गोद में बसा, शोजा तीर्थन घाटी का एक खूबसूरत शहर है। शांति में छुट्टियां बिताने के लिए ये एक अद्भुत ऑफबीट जगह है। शांति चाहने वाले और नेचर लवर यहां यादगार समय बिता सकते हैं।
4) बरोट घाटी- उहल नदी के तट पर बसी बरोट घाटी में प्राकृतिक सुंदरता देखने मिलेगी। यह मनमोहक शहर धौलाधार पर्वतमाला से घिरा हुआ है और परिवार के साथ हिमाचल में घूमने के लिए बेस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यहां ट्रैकिंग के लिए भी आपको कई ऑप्शन मिलेंगे।
5) कल्पा- ये किन्नौर घाटी के बीच में बसा है। यह सुंदर पहाड़ी शहर अपनी प्राचीन सुंदरता के लिए जाना जाता है। आप कल्पा में बर्फ से ढकी किन्नौर कैलाश चोटियों के शानदार नजारे को एंजॉय कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में ये छोटा सा गांव बर्फ से ढक जाता है।
पहले नहीं सुना होगा बिहार के इन हिल स्टेशनों का नाम, यहां से दिखता है सुंदर नजारा
