Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राKishangarh Dumping Yard is Known as Switzerland of Rajasthan Many films and songs have been shot here

क्या आपने देखा है राजस्थान का 'स्विट्जरलैंड'? यहां कई फिल्मों और गानों की हुई है शूटिंग

Switzerland of Rajasthan: राजस्थान को रॉयल स्टेट कहा जाता है। यहां के हर शहर की अपनी एक अलग पहचान और खूबसूरती है। यहां हम बता रहे हैं राजस्थान के स्विट्जरलैंड के बारे में जहां आप एक बार घूमने जाएं।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 18 March 2023 09:39 AM
share Share
Follow Us on
क्या आपने देखा है राजस्थान का 'स्विट्जरलैंड'? यहां कई फिल्मों और गानों की हुई है शूटिंग

भारत में घूमने फिरने की बहुत सारी जगह हैं। कुछ ऐसी जगह भी शामिल है जिनकी खूबसूरती का आंकलन विदेश से किया जाता है। जैसे कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड, खजियार को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। ऐसे में इन जगहों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन क्या आपको पता है राजस्थान का स्विट्जरलैंड कहा हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताने वाले हैं इस जगह के बारे में। 

स्विट्जरलैंड जैसा दिखता है किशनगढ़

राजस्थान का किशनगढ़ जैसा दिखता है उसे आप देखकर यही कहेंगे कि ये स्विट्जरलैंड तो नहीं। यहां हर तरफ नजर घूमाने के बाद आपको सिर्फ सफेद रंग की चट्टाने, नीला पानी दिखाई देता है। जिसे देखकर ऐसा लगता है की मानों चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ हैं। इस आर्टिकल में जानिए इस जगह के बारे में।

 

मार्बल स्लरी होती है डंप

किशनगढ़ शहर राजस्थान में अजमेर जिले का हिस्सा है। ये जयपुर से 90 किलोमीटर और अजमेर से 18 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। ये एक मार्बल स्लरी डंप यार्ड है, जिसे घूमने के लिए तमाम लोग पहुंचते हैं। डंप यार्ड होने के बावजूद यह अजीब है कि ये लैंडफिल सुंदर और सटीक दिखाई देती है। 

 

तलाब से बढ़ती है सुंदरता 

डंपिंग यार्ड इसलिए भी अच्छा है क्योंकि ये जगह देखने में सफेद पहाड़ों से घिरी जैसी लगती है। यहां एक छोटा तालाब भी है, जो इस जगह की सुंदरता को बढ़ाता है।

 

बॉलीवुड से है तगड़ा कनेक्शन 

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी-3 फिल्म के एक गाने में बर्फीली वादियों के सीन हैं जो किशनगढ़ में भी फिल्माए गए थे। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के अलावा कई एल्बम गाने किशनगढ़, राजस्थान में फिल्माए गए थे। इसके अलावा भी कई गाने यहां फिलमाए गए हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें