फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राJagannath Rath Yatra 2023: शानदार होता है जगन्नाथ रथ यात्रा का नजारा, जानिए पुरी पहुंचने का तरीका

Jagannath Rath Yatra 2023: शानदार होता है जगन्नाथ रथ यात्रा का नजारा, जानिए पुरी पहुंचने का तरीका

Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा एक इम्पोर्टेंट त्योहारों में से एक है। पुरी के अलावा इस त्योहार को दूसरे शहरों में भी मनाया जाता है। इस साल ये 20 जून को है। यहां देखिए पुरी पहुंचने का तरीका-

Jagannath Rath Yatra 2023: शानदार होता है जगन्नाथ रथ यात्रा का नजारा, जानिए पुरी पहुंचने का तरीका
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 05 Jun 2023 10:46 AM
ऐप पर पढ़ें

पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर देश के प्राचीन और फेमस मंदिरों में से एक है। यहां हर जाल जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। इस साल 2023 में इसका आयोजन 20 जून से किया जाएगा। रथ यात्रा का नजारा शानदार होता है, यही वजह है कि इसे देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रथ उत्सव कई सालों पुरानी परंपरा है, जिसे हर साल बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस साल आप भी रथ उत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो यहां देखिए पुरी पहुंचने का तरीका-

कैसे पहुंचे पुरी

पुरी भुवनेश्वर के सबसे पास है। भुवनेश्वर में हवाई, सड़क और रेल कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। भारत के अधिकांश प्रमुख हिस्सों से सड़क और रेल द्वारा पुरी तक पहुंचा जा सकता है। यहां जानिए पुरी पहुंचने का आसान तरीका- 

हवाईजहाज

भुवनेश्वर में बीजू पटनायक हवाई अड्डा सबसे पासहै, जो पुरी शहर से लगभग 56 किमी दूर है। हवाई अड्डा दिल्ली और मुंबई से जुड़ा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय यात्री दिल्ली या कोलकाता से भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। 

ट्रेन 

पुरी का अपना रेलवे स्टेशन है। भुवनेश्वर, नई दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता समेत भारत के कई शहरों से यहां के लिए रोजाना सीधी ट्रेन सेवाएं मिलती हैं। पुरी रेलवे स्टेशन से जगन्नाथ मंदिर 2 किलोमीटर है। 

सड़क

पुरी अपने पड़ोसी शहरों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में भुवनेश्वर कटक जैसी जगहों से बस के जरिए भी पुरी पहुंच सकते हैं। पुरी के गुंडिचा मंदिर के पास बस स्टैंड है। 

कंगना रनौत ने किए हरिद्वार में काली मंदिर के दर्शन, जानिए यहां कैसे पहुंचे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें