फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्रानवरात्रों में आप भी कर आएं ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन, यहां पहुंचने के लिए ये है बेस्ट तरीका

नवरात्रों में आप भी कर आएं ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन, यहां पहुंचने के लिए ये है बेस्ट तरीका

Best Way to Reach Jwala Devi Temple: चैत्र नवरात्र के इस मौके पर आप कहीं जानें का मन बना रहे हों तो ज्वाला देवी के मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। ये 51 शक्तिपीठों में से एक है। यूं पहुंचे-

नवरात्रों में आप भी कर आएं ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन, यहां पहुंचने के लिए ये है बेस्ट तरीका
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 23 Mar 2023 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि शूरू हो गई हैं। इस पावन पर्व का आज दूसरा दिन है। इस दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के इस मौके पर आप कहीं जानें का मन बना रहे हैं तो ज्वाला देवी के मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। ये 51 शक्तिपीठों में से एक है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कालीधार पहाड़ी के बीच ज्वाला देवी का मंदिर बना हुआ है। ये मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।

कहते हैं कि यहां पर सती की जीभ गिरी थी। वहीं ज्वाला देवी मंदिर में बिना तेल और बाती के नौ ज्वालाएं जल रही हैं। इन ज्वालाओं में प्रमुख ज्वाला माता हैं। वहीं, अन्य आठ ज्वालाओं के रूप में मां अन्नपूर्णा, चण्डी, हिंगलाज, विध्यवासिनी, महालक्ष्मी, सरस्वती, अम्बिका एवं अंजी देवी हैं। कहा जाता है कि इस शक्ति-पीठ में देवी के दर्शन करने पर माता जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। अगर आप इस मंदिर के दर्शन नवरात्रों में करना चाहते हैं तो जानिए यहां पहुंचने का तरीका।

 

कैसे पहुंचे ज्वालादेवी मंदिर

1) फ्लाइट- 43 किलोमीटर की दूरी पर गग्गल में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। हालांकि, दिल्ली और चंडीगढ़ से कनेक्टिंग उड़ानें हैं, लेकिन वह रोजाना नहीं होती हैं। अगर आप नियमित उड़ानों की तलाश कर रहे हैं, तो दूसरा विकल्प शिमला में जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा है, जो 192 किलोमीटर की दूरी पर है। आप दोनों हवाई अड्डों से ज्वाला देवी तक पहुंचने के लिए आसानी से टैक्सी ले सकते हैं।

 

2)  ट्रेन- अगर आप ट्रेन से जाने के बारे में सोच रहे हैं तो पठानकोट से चलने वाली स्पेशल ट्रेन से मरांदा होते हुए पालमपुर आ सकते हैं। इसके बाद पालमपुर से मंदिर तक जाने के लिए बस या कार की सुविधा ले सकते हैं। ये आपको स्टेशन के बाहर से आसानी से मिल जाएगी। 


3) सड़क मार्ग- आप अपनी पर्सनल कार या फिर हिमाचल प्रदेश टूरिज्म विभाग की बस के जरिए भी मंदिर पहुंच सकते हैं।

नौ देवियों के इन मंदिरों में भक्तों की देखी जाती है सबसे ज्यादा भीड़, एक बार दर्शन के लिए जरूर जाएं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें