फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राबांके बिहारी मंदिर के अलावा ये हैं वृंदावन के खूबसूरत मंदिर, आप भी कर आएं दर्शन

बांके बिहारी मंदिर के अलावा ये हैं वृंदावन के खूबसूरत मंदिर, आप भी कर आएं दर्शन

Places To Visit In Vrindavan: वृंदावन में ज्यादातर लोग बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी वृंदावन जाने की प्लानिंग रकर रहे हैं तो यहां कि इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर कर लें।

बांके बिहारी मंदिर के अलावा ये हैं वृंदावन के खूबसूरत मंदिर, आप भी कर आएं दर्शन
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 30 Aug 2023 01:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मथुरा मंदिरों की भूमि है, जहां आपको शहर के हर नुक्कड़ पर मंदिर ही मंदिर देखने को मिल जाएंगे। मथुरा को कृष्ण भगवान की नगरी कहा जाात है। कुछ लोग यहां पर गोवर्धन पर्लअगर आप हाल फिलहाल में बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो आप वृंदावन के इन मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए वृंदावन के फेमस मंदिरों के बारे में। 

वृंदावन के फेमस मंदिर (Famous Temples of Vrindavan)

निधि वन - यमुना नदी के पास स्थित निधि वन काफी फेमस है। कहा जाता है कि यहां भगवान श्री कृष्णा अपनी गोपियों के साथ बांसुरी बजाया करते थे और गोपियों के साथ रास-रचाते थे। कहते हैं कि इस वन में लगे वृक्ष रात के समय गोपियां बन जाते हैं और कन्हैया की धुन पर नाचने लगते हैं। यही वजहे है कि शाम के बाद यहां जाना बिल्कुल मना है। 

इस्कॉन मंदिर- भारत की आमूमन सभी बड़ी जगहों पर इस्कॉन मंदिर है। इस मंदिर में हरे कृष्ण हरे राम का जाप किया जाता है। वहीं इस मंदिर में भक्तजन कृष्ण लीला में लीन होकर नाचते-गाते नजर आते हैं। 

प्रेम मंदिर- वृंदावन में प्रेम मंदिर देखने लायक है। इस मंदिर में आपको भगवान श्री कृष्ण और राधा की कई प्रेम लीलाओं की झांकियां देखने को मिल जाएंगी। इस मंदिर में भी कृष्ण भक्ति होती रहती है। 

राधा रमन मंदिर- वृंदावन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर राधा रमन मंदिर पूरी तरह से भगवान कृष्ण को समर्पित है। बता दें कि इस मंदिर में राधा रानी के साथ भगवान कृष्ण शालीग्राम के रूप में हैं। 

Banke Bihari Temple: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के कर आएं दर्शन, जानिए यहां पहुंचने का तरीका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें