फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राभारत की इन जगहों पर खास तरीके से होता है दही हांडी सेलिब्रेशन, देखकर आ जाएगा मजा

भारत की इन जगहों पर खास तरीके से होता है दही हांडी सेलिब्रेशन, देखकर आ जाएगा मजा

Best Places For Dahi Handi Celebration: कृष्ण जन्म से पहले भारत की कुछ जगहों पर दही हांडी सेलिब्रेशन किया जाता है। यहां उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां जाकर आप इस सेलिब्रेशन को एंजॉय कर सकते हैं

भारत की इन जगहों पर खास तरीके से होता है दही हांडी सेलिब्रेशन, देखकर आ जाएगा मजा
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 02 Sep 2023 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

जन्माष्टमी आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6-7 तारीक को मनाई जाएगी। इस त्योहार पर महिलाएं व्रत रखती हैं और रात 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद ही खाना खाती हैं। भारत की अलग-अलग जगहों पर कृष्ण जन्मोत्सव खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन रात 12 बजे से पहले दही हांडी सेलिब्रेशन भी किया जाता है। इस सेलिब्रेशन के दौरान दही हांडी को काफी ऊंचाई पर बांधा जाता है, जिसके बाद अलग-अलग ग्रुप इस फोड़ने की कोशिश करते हैं। जो इस सफलता पूर्वक फोड़ देता है उसे आयोजकों द्वारा ईनाम भी मिलता है। इस खास सेलिब्रेशन को अगर आप भी देखना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां इस सेलिब्रेशन का मजा ले सकते हैं। 

भारत की किन जगहों पर होता है दही हांडी सेलिब्रेशन

मुंबई-बॉलीवुड पार्टियों के लिए फेमस मुंबई में आपको जन्माष्टमी की अलग धूम देखने को मिलेगी। मुंबई में दही हांडी उत्सव जोरों शोरों से मनाया जाता है। इस त्योहार के लिए शहर में पहले से ही तैयारियां होने लगती हैं। जन्माष्टमी के लिए आयोजित उत्सवों में सेलिब्रिटीज भी पहुंचते हैं। 

वृंदावन- मथुरा के सबसे करीब वृंदावन में आप जन्माष्टमी का मजा उठा सकते हैं। वृंदावन में जन्माष्टमी से 10 दिन पहले उत्सव शुरू हो जाता है। वैसे तो यहां की जन्माष्टमी देखने लायक है, लेकिन इस दौरान काफी ज्यादा भीड़ होती है ऐसे में होटल बुकिंग मिलना मुश्किल होता है। सलाह दी जाती है कि इस त्योहार पर यहां जाने से बचना चाहिए। 

दिल्ली- दिल्ली में दही हांडी उत्सव काफी अच्छे तरीके से मनाया जाता है। दिल्ली के कई इलाकों के नुक्कड़ पर आपको दही हांड़ी उत्सव देखने को मिल जाएगा। इस मौके पर लोग बड़ी संख्या में हांडी स्थ पर आते हैं और दही मटकी फूटते देखने का मजा लेते हैं।  

बांके बिहारी मंदिर के अलावा ये हैं वृंदावन के खूबसूरत मंदिर, आप भी कर आएं दर्शन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें