दिल्ली के इन फेमस गणेश मंदिरों में आपकी भी पूरी होगी मनोकामना, चतुर्थी पर कर आएं दर्शन
Famous Ganesh Temples of Delhi: गणेश चतुर्थी पर आप भी दिल्ली के फेमस गणपति मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। कहते हैं सच्चे दिल से यहां कुछ भी मांगने पर मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

गणेश चतुर्थी का त्योहार देश के हर कोने में बड़ी धूम-धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यहा पवित्र त्योहार 10 दिन का होता है। और फिर बप्पा की मूर्ति का विसर्जित किया जाता है। इस खास मौके पर भगवान गणेश के मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतार लग जाती है। अगर आप दिल्ली में हैं और बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं तो इन मंदिरों में जा सकते हैं।
श्री विनायक मंदिर, सरोजिनी नगर
सरोजिनी नगर इलाके का ये एक मंदिर पूरी तरह से गणेश भगवान को समर्पित है। यहां भी दक्षिण भारतीय की तरह ही पूजा की जाती है।
श्री गणेश मंदिर, अजमेरी गेट
श्री गणेश मंदिर की बाहरी दीवारों को मैरून लाल रंग से रंगा गया है और फिर इस पर खूबसूरत कलाकृति की गई है। गणेश चतुर्थी के दौरान इस मंदिर में खूब भीड़ हो जाती है।
श्री गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस
दिल्ली का दिल कहा जाने वाले कनॉट प्लेस में फेमस हनुमान मंदिर और शिव मंदिर के साइड में गणेश मंदिर है। यहां भगवान की एक बड़ी मूर्ति की पूजा दक्षिण भारतीय मूल के पुजारियों द्वारा की जाती है। चतुर्थी के दिन आप इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर, मयूर विहार
इस मंदिर में भक्त परंपरागत रूप से भगवान गणेश को फूल, नारियल, केला और सेंधा चीनी चढ़ाते हैं। दिल्ली के अधिकांश गणेश मंदिरों की तरह, श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर का डिजाइन भी तमिल वास्तुकला से प्रेरित है। हर दोपहर और शाम को यहां एक विशेष पूजा आयोजित की जाती है।
भारत की इन जगहों पर होती है गणेश चतुर्थी की धूम, ढोल-नगाड़ों से होता है बप्पा का स्वागत
