फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राबच्चों के साथ घूमने के लिए ये जगह हैं बेहतरीन, सैर करने के साथ सीखने मिलेगा बहुत कुछ

बच्चों के साथ घूमने के लिए ये जगह हैं बेहतरीन, सैर करने के साथ सीखने मिलेगा बहुत कुछ

Best Places To Visit with Kids: बच्चों के साथ घूमने फिरने के लिए अगर आप कोई बेस्ट जगह देख रहे हैं तो यहां हैं वो सारी जगह, जहां आप अपने बच्चे को मजे करवाने के साथ-साथ कुछ बातें भी सिखा सकते हैं।

बच्चों के साथ घूमने के लिए ये जगह हैं बेहतरीन, सैर करने के साथ सीखने मिलेगा बहुत कुछ
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 06 Sep 2023 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में घूमने के लिए खूब जगह हैं। यहां किले, समुद्र तट, पर्वत, नदियां, झील और कई प्राकृतिक जगह देखने को मिल जाएंगे। कुछ ऐसी जगह है जहां आप बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। पेरेंट्स भी चाहते हैं कि वो अपने बच्चों को ऐसी जगह लेकर जाएं, जहां वे मौज मस्ती कराने के साथ-साथ कुछ बातें भी सिख सकें। ऐसे में यहां जानिए घूमने की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में।

आगरा 
यहां मुगल काल से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट हैं, जिनके बारे में आप बच्चों को बता सकते हैं। आगरा में प्यारा का प्रतीक ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। बच्चों के साथ आप ताजमहल घूमने जाएं और इस जगह के इतिहास के बारे में बच्चों को बताएं। 

अंडमान एंड निकोबार
अंडमान एंड निकोबार के समुद्री तट पर बच्चों के साथ आप एंजॉय कर सकते हैं।  बच्चों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए ये बेस्ट जगह है। यहां आप बच्चों के साथ मिलकर स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। इससे बच्चों को समुद्री जीवों के बारे में पता चलेगा। 

दार्जिलिंग
दार्जिलिंग में घूमने के दौरान आप अपने बच्चों को प्राकृतिक पर्यटन स्थल की सैर जरूर करवाएं। बच्चों के साथ यहां की फेमस टॉय ट्रेन का आनंद जरूर लें। यहां घूमने के दौरान आप अपने बच्चों को नैचुरल पर्यटन स्थल की सैर जरूर करवाएं। इस जगह पर बच्चों को चाय-कॉफी के बागान जरूर दिखाएं।

मुन्नार
ये केरल का फेमस टूरिस्ट प्लेस है। बच्चों के साथ किसी हरियाली वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो ये बेस्ट है। इस छोटे से हिल स्टेशन में आप लुप्त हुई प्रजातियों के बारे में भी अपने बच्चों को बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर जा रहे हैं वृंदावन तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होगी कोई परेशानी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें