फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राDhanteras Shopping: धनतेरस पर बर्तन या सोने-चांदी खरीदने के लिए इन बाजारों का करें रुख, बेस्ट दाम पर मिलेगा सामान

Dhanteras Shopping: धनतेरस पर बर्तन या सोने-चांदी खरीदने के लिए इन बाजारों का करें रुख, बेस्ट दाम पर मिलेगा सामान

Markets For Dhanteras Shopping: धनतेरस इस साल 10 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन बाजारों में काफी ज्यादा चहल-पहल रहती है। अगर आप भी इस दिन शॉपिंग करती हैं तो यहां देखिए कम दामों में कहां से खरीदें सामान

Dhanteras Shopping: धनतेरस पर बर्तन या सोने-चांदी खरीदने के लिए इन बाजारों का करें रुख, बेस्ट दाम पर मिलेगा सामान
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 08 Nov 2023 10:35 AM
ऐप पर पढ़ें

इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसे में अब इस त्योहार के आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है । इस शुभ मौके पर धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं। वहीं मान्यता है कि इस त्योहार के दिन सोने-चांदी, बर्तन, काला कपड़ा जैसी चीजों को खरीदना चाहिए। यही वजह है कि इस दिन बाजारों खूब भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो दिल्ली के इन बाजारों में जा सकती हैं। यहां कम दामों में आपको अच्छा सामान मिल जाएगा। 

बर्तन खरीदने के लिए...

अगर आप धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो आप दिल्ली के सदर बाजार में जा सकती हैं। ये थोक बाजार है जहां पर आपको हर चीज अच्छे दामों पर मिलती है। स्टील के बर्तन यहां पर किलो के हिसाब से मिलते हैं। 

सोना-चांदी खरीदने के लिए...

धनतेरस के दिन सोने चांदी के सामान को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोने के आभूषण खरीदते हैं या फिर चांदी के सिक्के। अगर आप भी इस दिन सोने चांदी की शॉपिंग करना चाहती हैं को चांदनी चौक के दरीबा मार्केट में जाएं। यहां पर गोल्ड मार्केट हैं जहां की दुकाने सालों पुरानी हैं। 

कपड़े खरीदने के लिए...

इस खास दिन पर ज्यादातर लोगों के घर में काले रंग का कपड़ा खरीदा जाता है। आपको अगर एक या दो पीस चाहिए तो आप जनपथ, सरोजिनी या लाजपत नगर मार्केट जा सकती हैं। हालांकि, अगर बहुत ज्यादा कपड़े लेने हों तो गांधी नगर मार्केट बेस्ट है। 

जायकेदार खाने का स्वाद चखने के लिए पहुंच जाएं पुरानी दिल्‍ली, ये 5 जगह हैं सबसे मशहूर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें