फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल यात्रादिवाली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, सही दामों पर मिल जाएगी लाइट, फूल माला जैसी चीजें

दिवाली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, सही दामों पर मिल जाएगी लाइट, फूल माला जैसी चीजें

Best Places for Diwali Shopping: दिवाली आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में लोगों ने शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। अगर आप दिल्ली में हैं तो शॉपिंग के लिए इन बाजारों का रुख कर सकते हैं।

दिवाली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, सही दामों पर मिल जाएगी लाइट, फूल माला जैसी चीजें
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 04 Nov 2023 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें


दिवाली का त्योहार कुछ ही दिन में आने वाला है। हिंदू धर्म में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस फेस्टिवल से पहले महिलाएं खूब सारी तैयारियां करती हैं। खुद के लिए शॉपिंग करने के साथ ही महिलाएं घर को सजाने की तैयारी भी करती हैं। होम डेकोरेशन के लिए महिलाएं नकली फूलों की माला, लाइट, बंधनवार जैसी चीजों को खरीदती हैं। अगर आप दिल्ली में हैं तो यहां के कुछ बाजारों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

फूल माला खरीदने के लिए कहां जाएं
दिवाली की सजावट लोग फूलों से करते हैं। लोग पहले से ही घर को सजाते हैं इसलिए सजावट में नकली फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी प्लास्टिक के फूलों से घर को सजाती हैं तो चांदनी चौक के किनारी बाजार में जा सकती हैं। यहां आपको फूलों की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी। इसके अलावा आप सदर बाजार भी जा सकती हैं। यहां पर आपको थोक के भाव में फूल मिलेंगे।

यहां मिलेगी लाइट की वैरायटी
दिवाली से पहले हर घर लाइट से रौशन हो जाता है। अगर आपको लाइट की शॉपिंग करनी है तो भागीरथ पैलेस जा सकते हैं। लाइट खरीदने के लिए ये थोक का बाजार है। ऐसे में यहां आपको तरह-तरह की लाइट, झूमर, बल्ब कम से कम दामों पर मिलेंगे। 

घर की रौनक बढ़ाएंगे बंधनवार
घर के मेन गेट पर आप बंधनवार लगा सकते हैं। कम दाम में अच्छे बंधनवार लेने है तो आप चांदनी चौक जा सकते हैं। यहां पर दिवाली का सामान बेचने के लिए लोग पटरी पर दुकाने लगाते हैं। जहां से आप सस्ते में सामान खरीद सकते हैं।

यहां से खरीदें सबसे सुंदर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती
सबसे सुंदर लक्ष्मी जी और गणेश जी खरीदने के आप करोल बाग बाजार में जा सकते हैं। यह मार्केट अपने सस्ते समानों के लिए जानी जाती है। यहां से आप सबसे सुंदर लक्ष्मी जी गणेश जी की मूर्ती खरीद सकते हैं।

यह भी पढे़ं: दिल्ली की इन जगहों पर आपको मिलेंगे सबसे खूबसूरत रेस्तरां, करवाचौथ पर वाइफ को दें सरप्राइज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें