तारों के नीचे रात बिताने का मौका है कैंपिंग, इन 5 जगहों पर मिलता है बेस्ट एक्सपीरिएंस
Best Places For Camping: वाई-फाई और ब्लूटूथ के नेटवर्क से निकलकर नेचर के नेटवर्क में पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिताने हैं तो कैंपिंग एक बढिया मौका हो सकता है। जिसमे नेचर के साथ भी अटैच होने का मौका मिलता है। इन 5 जगहों पर मिलेगा बेस्ट कैंपिंग एक्सपीरिएंस।

घर और ऑफिस की भागदौड़ से छुट्टी पाकर कुछ पल पार्टरन के साथ सुकून के बिताना चाहते हैं। तो कैंपिंग बहुत ही अच्छा एडवेंचर है। तारों को निहारते पूरी रात गुजारना ना भूलने वाला एक्सपीरिएंस देगा। अगर आपको कैंपिंग का शौक है और नेचर के करीब रहना चाहते हैं तो इन 5 जगह को जरूर एक्सप्लोर कर लें। जहां पर कैंपिंग सालों तक याद रह जाएगी और भागदौड़ भरी लाइफ से ब्रेक का बेस्ट मौका देगी। इन 5 जगहों पर लें कैंपिंग का मजा।
स्पिति वैली, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की स्पिति वैली को लिटिल तिब्बत भी बोला जाता है। हाई अल्टीट्यूड डेजर्ट पर नो पॉल्यूशन एरिया में तारों से चमकते आसमान को निहारना रात में शानदार लगता है। कैंपिंग के लिए किब्बर या चिमचम ब्रिज फेमस है। जहां से मिल्की वे का नजारा भी दिख जाता है और साथ ही मानेस्ट्री घूमने का भी मौका है। कैंपिंग के लिए स्पिति वैली में बेस्ट टाइम मई से सितंबर तक का होता है।
ऋषिकेश, उत्तराखंड
उत्तराखंड का ऋषिकेश केवल राफ्टिंग के लिए ही फेमस नही है। यहां पर विदेशों से भी लोग सुकून की तलाश में आते हैं। गंगा नदी के किनारे कैंपिंग यहां पर फेमस है। जहां पर आपको रिलैक्स करने मौका मिलेगा। सनराइज के साथ योगा और रात को बोनफायर में पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना काफी सारे लोगों की ख्वाहिश होगी। ऋषिकेश में कैंपिंग करनी है तो बेस्ट टाइम है अक्टूबर से मार्च।
तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास कुल्लू में तीर्थन वैली है। जहां की नेचर ब्यूटी किसी का भी दिल चुरा लेती है। यहां पर तीर्थन नदी के किनारे फिशिंग, कैंपिंग के साथ ट्रैकिंग के लिए भी लोग पहुंचते हैं। मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का महीना कैंपिंक के लिए बेस्ट है।
जैसलमेर, राजस्थान
केवल पहाड़ों पर ही नहीं बल्कि खुले साफ आसमान के तारे देखने के लिए लोग दूर रेगिस्तान में भी जाना पसंद करते हैं। जैसलमेर में कैंपिंग काफी फेमस है। जहां पर टूरिस्ट के लिए पूरा सेटअप रेगिस्तान के बीच में किया जाता है और यहां पर दूरबीन से तारों को भी देखने का मौका मिलता है। डेजर्ट सफारी का लुत्फ उठाते हुए ये एक्सपीरिएंस बेहद खास होता है। अक्टूबर से लेकर फरवरी का महीना जैसलमेर में कैंपिंग के लिए बेस्ट है।
चोपता, उत्तराखंड
चोपता को इंडिया का मिनी स्विट्जरलैंड बोला जाता है। यहां पर हरे घास के मैदान का नजारा दिखने के साथ ही सुंदर ऊंचे हिमालय की बर्फीली वादियों के नजारे भी मिलते हैं। कैंपिंग के साथ यहां पर ट्रैकिंग के लिए भी टूरिस्ट आते हैं। तुंगनाथ टेंपल का ट्रेक फेमस है। जहां पर कैंपिंग का भी लुत्फ लिया जाता है। मार्च से लेकर जून और सितंबर से लेकर नवंबर का महीना चोपता में कैंपिंग के लिए बेस्ट है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


