हर बार वेटिंग में आ जाती है तत्काल टिकट? यहां बताई ट्रिक्स से कंफर्म मिलने का बढ़ जाएगा चांस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ट्रेन की तत्काल कंफर्म टिकट पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि त्तकाल टिकट की टाइमिंग में जब भी वह बुकिंग करते हैं तो टिकट हमेशा वेटिंग में मिलता है। ऐसे में यहां हम एक ट्रिक शेयर कर रहे हैं जिससे टिकट कंफर्म मिलेगी। 

हर बार वेटिंग में आ जाती है तत्काल टिकट? यहां बताई ट्रिक्स से कंफर्म मिलने का बढ़ जाएगा चांस

ट्रेन के तत्काल टिकट को बुक करते समय अक्सर मन में यही सवाल आता है कि टिकट कंफर्म मिलेगी या नहीं। ट्रेन की तत्काल टिकट आखिरी समय पर या इमरजेंसी यात्रा के लिए बुक की जाती है। यह टिकट ट्रेन के चलने वाले मुख्य स्टेशन से यात्रा की तारीख से एक दिन पहले ही बुक होती है। ऐसे में जब तत्काल टिकट कंफर्म नहीं मिलती तो मन उदास हो जाता है। यहां हम एक ट्रिक बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप कंफर्म तत्काल टिकट पा सकते हैं।

टिकट बुकिंग के लिए कम समय

ट्रेन शुरू होने से ठीक 24 घंटे पहले तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू हो जाती है। जिसका एसी विंडो सुबह 10 बजे खुल जाता है और नॉन एसी स्लीपर सुबह 11 बजे खुलता है। तत्काल विंडो खुलते ही शुरू के एक मिनट में लगभग 4 लाख लोग लगभग 200 खाली सीट्स के लिए बुकिंग करते हैं। ऐसे में कई बार कंफर्म तत्काल टिकट मिलना मुश्किल होता है।

कैसे मिलेगी कंफर्म टिकट

तत्काल की कंफर्म टिकट पाना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, कुछ ट्रिक्स कंफर्म टिक पाने के चांस को बढ़ा सकती हैं। ज्यादातर समय पर तत्काल विंडो में यूपीआई फेल हो जाता है। वहीं नेट बैंकिंग और कार्ड भी डिकलाइन हो सकते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आर वॉलेट कभी फेल नहीं होता। ध्यान रखें कि अगर आपको अगले दिन सुबह की टिकट करनी है तो एक रात पहले ही टिकट जितना अमाउंट वॉलेट में डाल दें। इसमें कोई बैंक शामिल नहीं होता और ना ही कोई ओटीपी आता है। इसलिए टाइमआउट की समस्या या रुपये फंसने के चांस कम होते हैं और आपको कंफर्म तत्काल टिकट भी मिल जाती है।

तत्काल की कंफर्म टिकट पाने के लिए ये ट्रिक आएगी काम

तत्काल की टिकट करना इस बात पर निर्भर नहीं करता की आपकी स्पीड क्या है, बल्कि ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी तैयारी कैसी है। टिकट करने से पहले हमेशा पैसेंजर की डिटेल्स सेव कर लें। ऐसा बुकिंग के समय पर ना करें। जिस ट्रेन की टिकट करनी है उसे तत्काल विंडो खुलने से 2 मिनट पहले ही खोल कर रख लें। पेमेंट मेथड को भी सेव कर लें। इसी के साथ ऑटो फिल को बंद कर दें क्योंकि ये फॉर्म को रिसेट कर सकता है।

सही कोटा को करें सिलेक्ट

कई बार लोग टिकट बुकिंग करते समय लोक गलत कोटा का सिलेक्ट कर लेते हैं। अगर कंफर्म तत्काल टिकट चाहिए तो प्रीमियम तत्काल की टिकट बुक करें। इसमें हमेशा कंफर्म टिकट मिलने का चांस बढ़ जाता है। इसमें हर सीट बुकिंग के साथ रुपये बढ़ सकते हैं इसलिए पहले बुक कर लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।