दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए बेस्ट है शांघड़ वैली, जान लें बजट से लेकर घूमने की जगह

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Shangarh Valley: दोस्तों के साथ किसी सुकून वाली जगह ही तलाश में हैं तो शांघड़ वैली का रुख करें। शांत और शोर-शराबे से दूर आसमान में तारों को निहारने की बेस्ट जगह। यहां घूमने के लिए 3 दिन भी कम होंगे। जाने किराया और बजट।

दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए बेस्ट है शांघड़ वैली, जान लें बजट से लेकर घूमने की जगह

पहाड़ों पर सुकून खोजने जा रहे हैं तो कुल्लू-मनाली का वहीं जाना पहचाना रूट छोड़कर अपनी गाड़ी को थोड़ा टर्न दें। और कुल्ली जिले में बसे इस छोटे से गांव पहुंच जाएं। जहां की खूबसूरती की तुलना स्विट्जरलैंड से की जाती है। ऊंचे पहाड़ों पर अभी भी टूरिस्ट की संख्या बाकी जगहों के मुकाबले कम हैं। साथ ही यहां के नजारे इतने दिलचस्प हैं कि पूरा घूमने के लिए 3 दिन भी कम पड़ जाएंगे। तो चलिए जानें कहां पर है शांघड़ और घूमने की दिलचस्प जगहें।

दिल्ली से कैसे पहुंचे

दिल्ली से शानगढ़ या शांघड़ जाना बहुत मुश्किल नहीं है। अगर आप डायरेक्ट कैब या टैक्सी करके जाते हैं तो पूरे 500 किमी दूरी होगी। वहीं अगर बस से जाते हैं तो कश्मीरी गेट से बस करें और हिमाचल ले जाने वाली ये बस आपको सैंज वैली तक ले जाएगी। जहां से आपको 40 किमी दूर बसे इस गांव तक जाने के लिए कैब या टैक्सी करनी होगी।

शानगढ़ की खासियत

शानगढ़ को शांघड़ भी बोलते हैं। इस छोटे से गांव में देखने के लिए बहुत सारे नजारे हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। उसके अलावा ऊंचे पहाड़ों पर हरे घास के मैदान देखकर काफी सुकून मिलता है। ऊंचे पाइन और देवदार के पेड़े काफी दिलचस्प दिखते हैं। जंगल से घिरे पहाड़ की घाटी में कुछ घर बसे हैं। इन्हीं घरों में आप होम स्टे खोज सकते हैं और अपने रहने की व्यवस्था कर सकते हैं।

बरशानगढ़ झरना

गांव से आधे घंटे की दूरी पर ड्राईव करके बरशानगढ़ वाटरफॉल्स तक पहुंचा जा सकता है। सफेद दूध सा निर्मल झरना मनमोह लेगा और आपको यहां कुछ समय सुकून के बिताना अच्छा लगेगा।

शांघड़ महादेव का मंदिर

इस छोटे से पहाड़ी गांव में कई मंदिर हैं जो काफी हैं जिन्हें पौराणिक काल की मान्यता मिली हुई है। यहां पर ऋषि मनु का मंदिर है। वहीं पास ही रैला गांव में लकड़ी का बना एक टॉवर मंदिर भी है। इन मंदिरों में एक शांगचुल महादेव का मंदिर भी काफी फेमस है। इस मंदिर का आर्किटेक्ट देखने लायक है।

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है गांव

हिमालय के इस गांव को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अंदर सैंज वैली, कुल्लू जिले में करीब 6900 फिट की ऊंचाई पर ये गांव बसा है। जहां पर आपको हिमालय पर रहने वाले लोकल लोगों की रियल लाइफ देखने को मिलती है।

शांघड़ पहुंचने का बजट

इस गांव तक पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से ऑट टनल और फिर सैंज वैली जाना होगा। वहां से शाघड़ के लिए रोड है। ऑट टनल के बाद जब आप आगे बढ़ते हैं तो रोड थोड़ी रफ है ऐसे में सस्पेंशन व्हील वाली गाड़ियां बेहतर होंगी। प्राइवेट कैब के अलावा यहां कुछ लिमिटेड बस भी चलती हैं। अगर दिल्ली से बस से आते हैं तो ऑट टनल तक का एसी बस का किराया 800 रुपये लगभग होगा वहीं ऑट से शांघड़ के लिए प्राइवेट बस लगभग 1700-2000 तक में पड़ेगी। तो दो से तीन लोगों का साथ में जाना आपके बजट में हो सकता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।