राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखने का मिल सकता है मौका! जानें कैसे होगी टिकट की बुकिंग और पूरी डिटेल
How To Visit Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन को बाहर से देखकर अंदर जाने का सपना देखते हैं। तो जान लें भवन के अंदर कौन लोग जा सकते हैं और जाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत। बुकिंग से लेकर टाइमिंग की पूरी डिटेल।

भारत के राष्ट्रपति का ऑफिशियल घर यानी राष्ट्रपति भवन दिल्ली की सबसे आइकॉनिक चीज है। जिसे बाहर से देखने के लिए लोग पहुंचते हैं। जब आपको पता चले राष्ट्रपति भवन के अंदर के हॉल, डाइनिंग एरिया और आर्किटेक्चर को देखने का मौका मिल रहा तो कौन नहीं जाना चाहेगा। एच शेप में बना ये स्ट्रक्चर्ड मास्टरपीस 330 एकड़ की जमीन में फैला है। राष्ट्रपति भवन में पूरे 340 कमरे हैं। और, ये एक इमारत नहीं बल्कि भारत के इतिहास, डेमोक्रेसी और हेरिटेज की भव्यता को भी रिप्रेजेंट करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखना आम पब्लिक के लिए सपने जैसा है तो गलत है। दरअसल, राष्ट्रपति भवन के कुछ हिस्सों को आम पब्लिक भी विजिटर के तौर पर देख सकते हैं।
राष्ट्रपति भवन के इन हिस्सों को देखने की है इजाजत
राष्ट्रपति भवन के अंदर जाकर कुछ हिस्सों को पब्लिक के देखने के लिए खोला जाता है। जिसमे वो एरिया शामिल है जहां पर राष्ट्रपति दुनियाभर के लीडर से मिलते हैं। फार्मल डाइनिंग होती है।
हॉल, जहां पर नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी होती है।
भवन के कुछ हिस्से, जिसमे म्यूजियम भी शामिल है, वहां पर अब तक के सभी राष्ट्रपति के पोट्रेट लगे हैं। उन हिस्सों को भी देखने का मौका मिलता है।
तो अगर आप भी राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखने का प्लान बना रहे तो जान लें कैसे होगी टिकट की बुकिंग और क्या है टाइमिंग।
राष्ट्रपति भवन देखने के लिए कैसे बुक करें टिकट
राष्ट्रपति भवन को अंदर से देखने के लिए पहले से बुकिंग जरूरी है। इसकी बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट से होती है। एक बार बुकिंग हो जाने के बाद एंट्री के लिए सिक्योरिटी चेक होते हैं और ग्रुप में गाइड अंदर लेकर जाते हैं।
टिकट का प्राइज और समय
भवन देखने के लिए प्रति व्यक्त 50 रुपये कीमत होती है।
विजिटर मंगलवार से लेकर रविवार तक राष्ट्रपति भवन विजिट कर सकते हैं।
सुबह 9:30 से 4:30 बजे तक टाइमिंग है और लास्ट एंट्री 4 बजे तक ही होती है।
विजिटर को राष्ट्रपति भवन देखने के लिए पूरे 45 मिनट का समय मिलता है।
कैसे पहुंचे
राष्ट्रपति भवन पहुंचने के लिए सबसे पास का मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेट्रिएट है। जहां गेट नंबर 38 एक किमी दूर है।
वहीं पटेल चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 38 से दो किमी दूर है।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
राष्ट्रपति भवन देखने के लिए पहले से बुकिंग जरूरी है।
अपने साथ वैलिड गवर्नमेंट आईडी प्रूफ जरूर ले जाएं।
मोबाइल फोन, बैग, कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाना मना है।
सर्किट 1- शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खुले रहते हैं।
सर्किट 2- सोमवार को छोड़कर बाकी छह दिन खुला रहता है।
सर्किट 3- शुक्रवार से रविवार अगस्त से लेकर मार्च तक खुला रहता है।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



