Amrit Udyan Tour: 15 सितंबर तक घूम सकेंगे राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, ऐसे करें फ्री टिकट की ऑनलाइन बुकिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन स्थित प्रसिद्ध 'अमृत उद्यान' आम जनता के लिए 15 सितंबर तक खुल गया है और आप यहां की खूबसूरती देख सकते हैं। इसके लिए आपको फ्री टिकट बुक करनी होगी, बिना उसके एंट्री नहीं मिलेगी।

Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan open for one month To Public
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान घूमने के लिए ऐसे बुक करें टिकट

राष्ट्रपति भवन स्थित प्रसिद्ध 'अमृत उद्यान' (Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan) 16 अगस्त से समर एनुअल्स एडिशन 2026 के तहत आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह खूबसूरत उद्यान पब्लिक के लिए 15 सितंबर तक खुला रहेगा और लोग यहां आकर घूम सकते हैं और सेल्फी क्लिक करवा सकते हैं। अगर आप भी वीकेंड्स पर मॉल, कैफे घूम-घूमकर पक चुके हैं, तो अब आंखों को खूबसूरत और प्राकृतिक नजारे दिखा दें। अमृत उद्यान पब्लिक के लिए बिल्कुल फ्री है लेकिन यहां घूमने के लिए आपको ऑनलाइन टिकट बुक करानी पड़ेगी और उसी टिकट के साथ ही एंट्री मिलेगी। चलिए आपको टिकट बुकिंग का पूरा प्रॉसेस और घूमने जाने का ट्रैवल प्लान बताते हैं।

उद्यान में देखने को मिलेंगे दुर्लभ फूल

अमृत उद्यान में आपको बाल वाटिका, प्लुमेरिया गार्डन, बोन्साई गार्डन, बरगद का झुरमुट, सेंट्रल लॉन देखने को मिलेंगे, जो अपनी खूबसूरती से मन को मोह लेंगे। यहां आपके देसी के साथ कुछ विदेशी और दुर्लभ फूल भी देखने को मिलेंगे। इन फूलों की सुंदरता देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा।

मुगल गार्डन से बना अमृत उद्यान

अमृत उद्यान करीब एक सदी पुराना है और पहले इसे मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। साल 2023 में इसका नाम बदलकर अमृत उद्यान रखा गया। मुगलों के समय से मौजूद ये बगीचा करीब 15 एकड़ में फैला है और यहां पर मुगल-अंग्रेजी दोनों शैलियों के बगीचे देखने को मिलेंगे।

इस गेट से मिलेगी एंट्री और ये है टाइमिंग

बता दें, अमृत उद्यान घूमने जाने के लिए नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से आपको एंट्री और एग्जिट मिलेगा। सुरक्षा कारणों के तहत गेट नंबर 35 को चुना गया है। इस उद्यान में आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं लेकिन आखिरी एंट्री 5 बजे तक ही मिलेगी। हर सोमवार को ये उद्यान साफ-सफाई के लिए बंद रहेगा।

टूरिस्ट को मिलेंगी ये सुविधाएं

अमृत उद्यान घूमने के लिए आपको सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन उतरना होगा और यहां से आप उद्यान के गेट तक जाने के लिए शटल सर्विस भी ले सकते हैं। मेट्रो स्टेशन से शटल सर्विस चलाई जा रही है और बारिश से बचाने के लिए शेड्स भी लगाए गए हैं। इसके अलावा आपको रास्ते में पानी, फर्स्ट ऐड किट और बाथरूम की सुविधा भी मिलेगी, जिससे लोगों को किसी भी तरह से परेशानी न हो।

बुकिंग के बिना नो एंट्री

इस खूबसूरत बगीचे के दीदार करने के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना है लेकिन बिना टिकट बुकिंग के एंट्री भी नहीं मिलेगी। इसलिए जाने से पहले ही टिकट बुक कर लें, वहां पहुंचने के बाद बुकिंग की कोई सुविधा नहीं है। अमृत उद्यान घूमने की बुकिंग के लिए आपको visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाना होगा और यहां पर अमृत उद्यान के ऑप्शन पर जाएं और फिर दिन-समय चुनकर स्लॉट बुक कर लें। ध्यान रखें कि जाने से एक दिन पहले सुबह 10 बजे तक ही बुकिंग कर सकते हैं। इसलिए प्लानिंग पहले ही कर लें।

खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए खास दिन

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है और 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में इन दोनों दिनों पर खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए अमृत उद्यान में स्पेशल एंट्री का इंतजाम रहेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राराष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान देखने जाना है? ऐसे बुक करें ऑनलाइन स्लॉट