उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का है प्लान, तो जान लीजिए कितने लाख का होगा खर्चा, कैसे करें प्लानिंग?

Feb 20, 2026 04:01 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

शादी का खास दिन धूमधाम और यादगार जगह पर मनाने के लिए लोग डेस्टिनेशन काफी सोच-समझकर चुनते हैं। अगर आप उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं, तो पूरा खर्चा और डिटेल्स हम यहां बता रहे हैं। 

उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का है प्लान, तो जान लीजिए कितने लाख का होगा खर्चा, कैसे करें प्लानिंग?

राजस्थान का उदयपुर शहर अपनी झीलों, महलों और रॉयल ऐतिहासिक सेटिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। उदयपुर घूमने जाने का प्लान हर कोई कभी न कभी बनाता है लेकिन कुछ लोग यहां अपना सबसे खास शादी के दिन को सेलिब्रेट करने के सपने देखते हैं। कई बड़े सेलेब्स अपनी ड्रीम वेडिंग इस शहर में कर चुके हैं। उदयपुर रॉयल सिटी के नाम से भी जाना जाता है और यही वजह है कि यहां पर लेक पैलेस और रिजॉर्ट्स काफी महंगे हैं। ऐसे में यहां पर डेस्टिनेशन वेडिंग करना बड़े खर्चे का सीधा सौदा है। अगर आप उदयपुर में शादी प्लान कर रहे हैं, तो वहां डेस्टिनेशन वेडिंग की क्या कॉस्ट होती है और कितना खर्चा पड़ेगा। इसके अलावा आप 100 गेस्ट के लिए शादी की प्लानिंग बजट में कैसे कर सकते हैं, सबकुछ हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग

उदयपुर में कई पैलेस और रिजॉर्ट्स मौजूद हैं, जिनका किराया अलग-अलग है। बता दें कि यहां पर सिर्फ रिजॉर्ट या होटल का किराया लाखों में पड़ता है। इसके अलावा खाना, डेकोर, फोटोग्राफी सभी का कॉस्ट अलग-अलग पड़ता है। उदयपुर में सीधे तौर पर 100 से 150 गेस्ट रखते हुए शादी प्लान कर रहे हैं, तो कुल खर्चा 50-70 लाख के बीच पड़ेगा। चलिए सबकुछ अलग-अलग बताते हैं।

पैलेस-रिजॉर्ट का कितना होगा किराया

अगर आप उदयपुर में 5-स्टार जगहों जैसे Taj Lake Palace, The Leela Palace, Oberoi Udaivilas में शादी प्लान करते हैं, तो इसका कॉस्ट ₹80 लाख – ₹1.5 करोड़+ पड़ेगा। बाकि ये सीजन के ऊपर भी निर्भर करेगा। पीक सीजन में ये बढ़ सकता है और ऑफ सीजन में कम में भी काम बन सकता है। अगर आप साधारण हवेलियों और छोटे पैलेस-स्टाइल वाले रिजॉर्ट को चुनते हैं, तो ये ₹10-30 लाख तक में मिल सकते हैं।

udaipur destination wedding cost

बाकि खर्चा क्या होगा

अगर आप उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वेन्यू 15 लाख रुपये का चुन रहे हैं, तो खाने का खर्चा ₹2,000-₹9,000 प्रति व्यंजन व्यक्ति के हिसाब से पड़ेगा। होटल के कमरे ₹8,000-20,000 तक में मिलेंगे, बाकि ये लग्जरी सुविधाओं पर तय होंगे। डेकोरेशन का खर्चा ₹5 लाख – ₹40 लाख तक हो सकता है। इसमें आप कैसा डेकोर करा रहे हैं, इससे बजट तय होगा। फोटो और वीडियोग्राफी, अन्य एंटरटेनमेंट के लिए 5 से 10 लाख रुपये का खर्चा हो सकता है। ये सभी चीजें हम अनुमानित तौर पर बता रहे हैं, वास्तव में इसमें कम या ज्यादा हो सकता है।

बजट में प्लानिंग कैसे करें?

अगर आप इस तरह के बजट में शादी प्लान करना चाहते हैं, तो वीकेंड्स के बजाय वीक डेज में शादी करें। ऐसा करने से जगह या फिर सेवाओं में कुछ छूट मिलेगी। वेंडर्स और वर्कर्स के साथ काम की प्लानिंग समझें और ध्यान भी दें। कई बार ध्यान न देने पर कुछ एक्स्ट्रा डेकोर करके लोग पैसे ज्यादा मांगते हैं। प्रोग्राम 1-2 दिन का तय करें और उसमें छोटे-छोटे कार्यक्रमों को रखें, जिसमें आप एन्जॉय कर सकें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।