
प्रयागराज कुंभ मेला 2026: 3 जनवरी से लग रहा है कुंभ, जानें कैसे पहुंचे संगम और क्या सावधानी बरतें
Prayagraj Magh Mela 2026: प्रयागराज में कुंभ मेले का भव्य आयोजन 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। अगर आप भी इस बार कुंभ में गंगा स्नान करने की तैयारी कर रहे हैं, तो हम आपको यात्रा की पूरी डिटेल्स देने जा रहे हैं।
भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं में माघ मेला का खास महत्व है। इस स्नान को पापों से मुक्ति दिलाने और मरने के बाद मोक्ष की प्राप्ति मिलना माना जाता है। प्रयागराज जिसे संगम की नगरी भी कहते हैं, वहां साल 2025 में महाकुंभ लगा हुआ था, जिसमें लाखों लोगों ने स्नान किया। अब साल 2026 शुरू हो रहा है और नए साल की शुरुआत में ही कुंभ मेला लग रहा है। जी हां, 3 जनवरी से कुंभ का आरंभ हो रहा है। लोगों ने अभी से ही कुंभ मेले पर जाने की पूरी तैयारी कर ली है, अगर आप भी कुंभ का स्नान करना चाहते हैं, तो हम आपको सभी खास डेट्स और आने-जाने के बारे में पूरी डिटेल्स देने जा रहे हैं।
कहां लगता है
माघ मेला का मुख्य स्रोत है संगत, जहां पर गंगा, जमुना, सरस्वती नदियों का मिलन होता है। कहा जाता है कि ये नदियां अमृत सी पवित्र है क्योंकि समुद्र मंथन के दौरान अमृत के कलश से गिरी एक बूंद प्रयागराज में भी गिरी थी। तभी से हर 12 साल पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। यहां पर सुबह की शुरुआत धार्मिक मंत्रों से होती है और शाम दीपों की जगमगाहट के साथ खत्म हो जाती है। 3 जनवरी से 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक माघ मेला का आयोजन होगा। इस दौरान 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा का पहला स्नान, 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को बसंत पंचमी और 1 फरवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान पर्व होगा। फिर 15 फरवरी को छठें और आखिरी स्नान पर्व के साथ कुंभ का समापन हो जाएगा।

कैसे जाएं
प्रयागराज जाना है, तो कार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन का साधन सबसे अच्छा है। कुंभ के कारण अभी कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। ट्रेन के अलावा बस का साधन भी आप ले सकते हैं। कानपुर, लखनऊ, हरदोई, महोबा, झांसी जैसे शहरों से आप बस से आ सकते हैं। वैसे इन जगहों से ट्रेनें भी चलती हैं। प्रयागराज पहुंचकर लोकल साधन लें, उससे आप आसानी से पहुंच सकेंगे। कई बार प्राइवेट कैब या टैक्सी को अंदर तक जाने की परमिशन नहीं होती है।
कैसे करें तैयारी
संगम स्नान करने जा रहे हैं, तो बैग हल्का ही रखें मतलब सामान कम से कम रखें। सर्दी का मौसम है तो ऊनी कपड़े अच्छे से पहन लें और एक जोड़ी अलग ऊनी कपड़े रख भी लें। इसके अलावा कुछ खाने-पीने का सामान और अपने जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ में रखें।
किस समय जाएं
संगम नहाने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है और इस वक्त भीड़ भी कम होती है। सुबह 10 बजे के बाद लोगों की भीड़ उमड़ती है और फिर ये शाम तक बनी रहती है। आप संगम के किनारे टेंट लगा सकते हैं या फिर वहां बनें आश्रय निवास में जगह ले सकते हैं। प्रयागराज में आपको खुद के सामान का खास ख्याल रखना पड़ेगा और ध्यान रखें कि आपके किसी भी काम या बात से किसी के भी धर्म-भावना को ठेस न पहुंचे। आप 1-2 दिन की ट्रिप बनाएं और संगम का आनंद लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




