Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राPlanning a Trip to Khatu Shyam Temple? Do not Miss These Stunning Nearby spots
खाटू श्याम मंदिर जा रहे हैं? आसपास की इन 7 जगहों पर जरूर घूम आएं, यादगार बन जाएगी ट्रिप!

खाटू श्याम मंदिर जा रहे हैं? आसपास की इन 7 जगहों पर जरूर घूम आएं, यादगार बन जाएगी ट्रिप!

संक्षेप:

Travel Spots near Khatu Shyam Temple: खाटू श्याम मंदिर के आसपास भी कई पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेज हैं।अगर आप खाटू श्याम मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके आसपास मौजूद इन जगहों पर जाना ना भूलें।

Thu, 6 Nov 2025 02:37 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर देशभर में श्रद्धालुओं के बीच बहुत ही पॉपुलर है। हर साल यहां बाबा के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। खाटू श्याम जी का मंदिर देश का एक बड़ा तीर्थ स्थल है, जिसकी पॉपुलैरिटी सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैली हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मंदिर के आसपास भी कई पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेज हैं? अगर आप खाटू श्याम मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके आसपास मौजूद इन जगहों पर जाना ना भूलें। चलिए जानते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्री श्याम कुंड

खाटू श्याम मंदिर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित श्री श्याम कुंड भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है। मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। इस कुंड से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि यहां साल भर पानी भरा रहता है। खाटू श्याम मंदिर में आना वाले श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने से पहले यहाँ स्नान भी करते हैं। इस कुंड को खाटू श्याम का पवित्र जलाशय भी कहा जाता है।

श्री श्याम वाटिका

मंदिर के पास ही स्थित श्री श्याम वाटिका हरियाली से भरी एक सुंदर जगह है। यह वही स्थान है, जहाँ से बाबा खाटू श्याम को चढ़ाने के लिए फूल तोड़े जाते हैं। यहाँ का वातावरण बेहद शांत और भक्तिमय होता है। ऐसा विश्वास है कि जो भक्त श्याम वाटिका से फूल लेकर बाबा को अर्पित करते हैं, उनकी मनोकामनाएँ शीघ्र पूरी होती हैं। अलग-अलग फूलों की खुशबू और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।

जीण माता मंदिर

खाटू श्याम मंदिर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जीण माता मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है। ये मंदिर लगभग 1000 वर्ष पुराना है और राजस्थानी स्थापत्य कला का बहुत ही खूबसूरत उदाहरण है। जीण माता, चौहान राजवंश की कुलदेवी मानी जाती हैं। इनका मंदिर पहाड़ियों के बीच में स्थित है। नवरात्रों के समय में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

वीर हनुमान मंदिर

यह प्रसिद्ध वीर हनुमान मंदिर, खाटू श्याम से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर सामोद पर्वत पर स्थित है। यहाँ हनुमान जी की लगभग 6 फीट ऊँची भव्य मूर्ति स्थापित है। मंदिर तक पहुँचने के लिए भक्तों को लगभग 1100 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। यह यात्रा थोड़ी कठिन जरूर है, लेकिन मंदिर पहुँचने पर जो शांति का अनुभव होता है, वो दिल को सुकून देता है। यहां भक्तों के ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था मिल जाती है।

श्री सालासर बालाजी मंदिर

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित श्री सालासर बालाजी मंदिर, खाटू श्याम से लगभग 57 किलोमीटर की दूरी पर है। हनुमान जी को समर्पित यह मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जो भक्त सालासर बालाजी के दरबार में आते हैं, वे कभी खाली हाथ नहीं लौटते। हर शनिवार को इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।

लक्ष्मणगढ़ किला

अगर आपको इतिहास से प्यार है तो लक्ष्मणगढ़ किला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये किला खाटू श्याम मंदिर से लगभग 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इसका निर्माण 1805 में सीकर के शासक राव राजा लक्ष्मण सिंह ने करवाया था। किले की बनावट राजस्थानी स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण है। यहाँ से आस पास के क्षेत्र का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। इसके अलावा किले के अंदर कई ऐतिहासिक चीजों का नजारा लिया जा सकता है।

गोल्डन वाटर पार्क

अगर आप भक्ति के साथ-साथ कुछ मनोरंजन भी चाहते हैं, तो गोल्डन वाटर पार्क आपके लिए बेस्ट जगह है। ये पार्क खाटू श्याम मंदिर से मात्र 3.2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ वाटर स्लाइड्स, झूलों और खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था है। गर्मी के मौसम में यहाँ आने से मन को ताजगी मिलती है। इसे खाटू श्याम वाटर पार्क के नाम से भी जाना जाता है और परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए ये स्थान बहुत ही खूबसूरत है।

ये भी पढ़ें:गोवा से भी कम बजट में प्लान कर सकते हैं ये 5 इंटरनेशनल ट्रिप
ये भी पढ़ें:भारत के 5 ऐसे मंदिर जहां दर्शन करने से दूर होती है जीवन की बाधाएं और नकारात्मकता
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।