
खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली के इन स्टेट भवन में जरूर चखें लोकल डिशेज, 500 से भी कम मिलेगा स्वाद
State Bhawan In Delhi: दिल्ली में रहकर अगर आप भारत के अलग-अलग राज्यों के अथेंटिक फूड्स का टेस्ट लेना चाहते हैं और आपकी जेब भी ढीली नहीं होगी। दिल्ली में बने हर राज्य के इन स्टेट भवन में जाकर टेस्टी फूड्स को खा सकते हैं।
खाने-पीने के शौकीन लोग शहर में अच्छे रेस्टोरेंट और प्लेसेज की तलाश में रहते हैं। लेकिन दिल्ली में कई जगहें ऐसी हैं जिन्हें लोग अंडररेटेड समझते हैं। जबकि यहां पर आपको देशभर की लोकल डिशेज का अथेंटिक स्वाद मिल जाएगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं दिल्ली में बने हर राज्य के स्टेट भवन की। जहां पर आपको बेहद कम कीमत में शानदार खाने की डिशेज मिलेंगी। जिन्हें खाकर आपको अपने पैसे वसूल लगेंगे। तो अगर आप मटन करी के शौकीन हैं या फिर सिक्किम के अथेंटिक मोमोज खाना चाहते हैं। इन स्टेट भवन के कैंटीन में जरूर विजिट करें।
बिहार स्टेट भवन
यहां पर बिहारी डिशेज का टेस्ट मिलेगा। अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो यहां पर बिहारी स्टाइल भुना मांस के साथ तिकोना पराठा, सरसों वाली मछली खाने को मिलती है। जो लोगों को खूब पसंद आती है। साथ ही सत्तू पराठा, दाल पराठा, लिट्टी चोखा का अथेंटिक टेस्ट लेना हो तो इस स्टेट भवन में जरूर जाएं।
तमिलनाडु भवन
यहां पर चिकन चेट्टीनाड से लेकर मालाबार पैरोटा मिलता है। इस भवन के कैंटीन में इडली, डोसा, उपमा के साथ चिकन चेट्टीनाड, बिरियानी का खास अथेंटिक स्वाद मिल जाएगा। साथ ही इस भवन में मिलने वाली फ्रेश कॉफी का टेस्ट और अरोमा लोगों को खींचकर लाता है। ये सारे स्टेट भवन चाणक्यपुरी में बने हैं।
केरल हाउस
साउथ इंडियन थाली के शौकीन हैं तो केरला हाउस बेस्ट और अफॉर्डेबल प्लेस हो सकता है। जहां पर आप बगैर केरल गए ही वहां के अथेंटिक टेस्ट का मजा ले सकते हैं। राइस, रसम, सांभर, पापड़, मालाबार पैरोटा और ढेर सारी खाने की वैराइटी मिल जाएगी। केरला हाउस जंतर-मंतर रोड पर बना हुआ है। वहीं इस शानदार जगह पर लंच के लिए जा रहे तो 1 बजे के पहले ही जाएं नहीं तो भीड़ बढ़ जाती है।
महाराष्ट्र सदन
महाराष्ट्र की लोकल डिशेज का स्वाद चखना है तो इस स्टेट भवन में विजिट जरूर करें। यहां पर पाातलभाजी,वेज मालवानी से लेकर जुंका और ब्रेकफास्ट में भी खाने की ढेर सारी वैराइटी यहां पर मिल जाती है।
असम भवन
ट्रेडिशनल खाने का टेस्ट लेना चाहते हैं तो एक बार असम भवन विजिट करें। यहां पर ट्रेडिशलन ऑर्गेनिक ड्रिंक के साथ वेलकम करते हैं और साथ में परम्परा थाली का टेस्ट ले सकते हैं। जिसमे खार से लेकर प्याज और धनिया से बनी दाल लाजवाब लगती है। वहीं नॉनवेज लवर यहां पर डक करी और चारकोल में पकी फिश जरूर ट्राई करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




