गाड़ी-बस में बैठते ही उल्टी आने लगती है? सिक्के से करें ये 1 काम, डॉक्टर ने बताया हैक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गाड़ी और बस में बैठते ही अगर आपका जी मिचलाने लगता है या उल्टी की समस्या हो जाती है, तो ये छोटा सा हैक ट्राई कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। डॉक्टर ने इस सिक्का हैक के पीछे सी साइंस भी बताई है, आइए जानते हैं।

Motion Sickness Hack
मोशन सिकनेस

क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें बस-गाड़ी में बैठे ही उल्टी और चक्कर आना शुरू हो जाते हैं? अगर हां, तो कोई भी सफर आपके लिए मजा कम, चुनौती ज्यादा होता होगा। साइंटिफिक भाषा में इसे मोशन सिकनेस कहा जाता है, जिसमें सफर के दौरान जी मिचलाना, उल्टी और चक्कर जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। इसके लिए लोग कई तरह के नुस्खे ट्राई करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वो काम करें। नींबू वगैरह चाटने के बाद भी जी मिचलाता ही रहता है। ऐसे में आप एक हैक ट्राई कर सकते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस हैक में आपको एक सिक्के को अपनी कलाई पर रखकर बैंडेज की मदद से चिपका लेना है। आइए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं-

मोशन सिकनेस के लिए क्या है सिक्के वाला हैक?

बस या गाड़ी में बैठते ही अगर आपका जी मिचलाने लगता है, तो ये सिक्के वाला हैक एक बार जरूर ट्राई कर के देखें। इस हैक के मुताबिक आपको एक छोटा सिक्का लेना है और इसे बैंडेज की मदद से अपनी कलाई पर चिपका लेना है। ऐसा माना जाता है कि सिक्का कलाई पर लगाने से जी मिचलाना या उल्टी आने की समस्या नहीं होती है। ऐसे में अगर ट्रेवल के दौरान आपको भी मोशन सिकनेस की समस्या रहती है, तो आप भी ये हैक ट्राई कर सकते हैं।

क्या ये वाकई काम करता है? जानें डॉक्टर की राय

ये सिक्के वाला हैक सुनने में थोड़ा अटपटा है, ऐसे में सवाल उठना बनता है कि क्या ये सच में काम करता है। इस बारे में नेचुरोपैथ स्पेशलिस्ट डॉ निताशा गुप्ता बताती हैं कि ये हैक सचमुच असरदार हो सकता है, क्योंकि इसके पीछे एक गहरी साइंस छिपी हुई है। दरअसल हमारी कलाई के दो उंगली नीचे जो हिस्सा होता है, वहां एक प्रेशर प्वाइंट मौजूद होता है, जिसे P6 या Neiguan pressure point कहा जाता है।

जैसी ही इस प्वाइंट पर दबाव पड़ता है, तो पेट में दर्द, जी मिचलाना या उल्टी आने की समस्या में राहत मिलती है। यहां सिक्का कोई जादू नहीं कर रहा है, बल्कि वो एक प्रेशर प्वाइंट पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे मोशन सिकनेस की समस्या में राहत मिलती है और आपका सफर आसानी से कटता है।

कौन से हाथ में और कहां लगाना है सिक्का?

डॉ निताशा कहती हैं कि P6 प्वाइंट आपकी कलाई से लगभग दो उंगली नीचे मौजूद होता है। यहां आपको लगातार दबाव बनाना होता है, जिसके लिए आप सिक्का को बैंडेज की मदद से वहां बांध सकते हैं। इसे लेफ्ट हैंड में बांधना चाहिए।

मोशन सिकनेस से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • अगर पॉसिबल हो तो गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठें और सड़क की तरफ देखें।
  • चलती हुई गाड़ी में किताब, मोबाइल या स्क्रीन देखने से बचें।
  • ताजी हवा के लिए गाड़ी की खिड़की खोलकर रखना बेहतर है।
  • सफर से पहले ज्यादा हेवी खाना खाने से बचें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखें।
  • अगर आपको सफर में ज्यादा समस्या होती है, तो डॉक्टर की सलाह लेना सही रहता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रागाड़ी में बैठते ही उल्टी आने लगती है? सिक्के से करें ये 1 काम, डॉक्टर ने बताया