कनाडा घूमने जाएं तो ना करें ये गलती, यहां रह रही महिला की टिप आएगी काम
कनाडा एक बेहद सुंदर जगह है जो घूमने के लिए भी अच्छी मानी जाती है। अगर आप यहां घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कनाडा में रह रही महिला की टिप आपके जरूर काम आएगी।

खूबसूरत वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ों, साफ-सुथरे शहरों और शांत माहौल के लिए कनाडा पूरी दुनिया में मशहूर है। इस शहर में और इसके आसपास घूमने की ढ़ेरों जगह हैं। ये एक ऐसा शहर है जहां कई भारतीय रहते हैं और बहुत से भारतीय यहां घूमने के लिए भी जाते हैं। अगर आप भारत से कनाडा घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको टूरिस्ट वीजा की जरूरत होगी। लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप कब और कैसे यहां कि ट्रिप प्लान करें। एक भारतीय महिला जो कनाडा में रहती हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक टिप शेयर की है जो कनाडा घूमने जाने वालों के खूब काम आ सकती है।
क्या है कनाडा में रह रही महिला का कहना
महिला कहती हैं कि उनके लॉन्ग वीकेंड के लिए उन्होंने प्लान किया था कि वह ब्रिटिश कोलम्बिया घूमने के लिए जाएंगी। लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई बुकिंग नहीं की। जब अपने लॉन्ग वीकेंड से एक हफ्ते पहले उन्होंने बुकिंग करने का ट्राई किया तो पाया कि उन्हें ना हाइकिंग की बुकिंग मिल रही है, ना ही कैम्पिंग के लिए स्पॉट मिल रहा है और ना ही कोई होटल खाली है, जो होटल उन्हें मिल रहे हैं वह 1000 या 1200 डॉलर के हैं। और इतने दाम पर एक अच्छा होटल मिल जाता है लेकिन उन्हें रेगुलर होटल मिल रहा है। महिला कहती हैं कि अगर आप यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बुकिंग पहले से करें क्योंकि गर्मियों के लिए लोग यहां 6 महीने पहले ही बुकिंग कर लेते हैं। इसलिए पहले से बुकिंग करने पर आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
कनाडा में घूमने की अच्छी जगह और सही समय
कनाडा में घूमने के लिए नियाग्रा फॉल्स, बैंफ नेशनल पार्क, टोरंटो का सीएन टॉवर, वैंकूवर और मॉन्ट्रियल शहर। इसके अलावा कनाडा घूमने के लिए जुलाई से सितंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इस दौरान वहां का मौसम सुहावना होता है। सर्दियों में वहां बहुत ज्यादा ठंड और भारी बर्फबारी होती है।
कैसे लगता है वीजा
कनाडा का वीजा लगवाने के लिए आपका पासपोर्ट कम से कम 6 महीने के लिए वैलिड होना चाहिए और आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त रुपये होने चाहिए, ताकि कनाडाई सरकार को लगे कि आप अपनी यात्रा का खर्च खुद उठा सकते हैं। वीजा के लिए पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट और आईटीआर देना होगा। वीजा अप्रूवल के दौरान आपको ये साबित करना होगा कि आप कनाडा में कहां रुकेंगे और क्या-क्या घूमेंगे आपको पूरा प्लान शेयर करना पड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


