गर्मियों में सिर्फ ₹25,000 में भारत की 7 ऑफबीट खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने, दूर होगा सारा स्ट्रेस
गर्मी के मौसम में ठंडक और सुकून देने वाली जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको भारत की 7 सबसे सुंदर ऑफबीट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर आप कम बजट में घूम सकते हैं।

घूमने के शौकीन लोग हर महीने कही ना कही अपनी ट्रिप प्लान कर लेते हैं। खासतौर पर गर्मी के मौसम में लोग सुकून और ठंडक पाने के लिए नेचर के करीब रहना पसंद करते हैं। अगर आप इस गर्मी कही घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको भारत की कुछ ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर आपको शांति, सुकून और नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलेगी। सिर्फ 25 हजार रुपये के बजट में आप इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं, तो चलिए बताते हैं दिल को सुकून देने वाली ये जगहें कहां हैं।
1) जिभी (Jibhi)
जिभी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी में स्थित छोटा सा पहाड़ी गांव है। यहां पर हरियाली, देवदार के जंगल देखने को मिलेंगे। यहां आप ट्री-हाउस में रह सकते हैं। इस जगह को मिनी थाईलैंड कहा जाता है। आप भीड़ से दूर यहां शांति के पल पा सकते हैं।
2) कल्पा (Kalpa)
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिल में बसा है गांव कल्पा। कल्पा गांव से आपको कैलाश पर्वत का नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर पहाड़, जगंल, नदियां देखने का अलग अनुभव मिलेगा।
3) दावकी (Dawki)
भारत के मेघालय राज्य में स्थित एक छोटा सा खूबसूरत बॉर्डर टाउन है दावकी। यह भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बसा हुआ है और अपने बेहद साफ पानी के लिए मशहूर है। यहां पर भी आप कम बजट में घूमने का प्लान कर सकते हैं।
4) गुरेज वैली (Gurez Valley)
गुरेज वैली, श्रीनगर से करीब 120–130 किमी दूर बसी हुई है। यह भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्थित एक बेहद खूबसूरत और ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यहां बहने वाली किशनगंगा नदी घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा देती है
5) हानले (Hanle)
हानले भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित एक छोटा, बेहद शांत और ऑफबीट गांव है। हानले, लेह से लगभग 250 किमी दूरी पर बसा हुआ है। तारों को देखने के लिए यह भारत की बेस्ट लोकेशन्स में गिनी जाती है।
6) लैंडौर (Landour)
उत्तराखंड में मसूरी के पास बसा एक छोटा, शांत और बेहद खूबसूरत हिल एरिया लैंडोर बसा हुआ है। यह जगह पाइन के जंगल और सुकून भरे माहौल के लिए जानी जाती है। लैंडोर में भी आप कम बजट में घूम सकते हैं। यह जगह मसूरी से सिर्फ 5–6 किमी ऊपर है।
7) चितकुल विलेज (Chitkul Village)
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसा भारत का आखिरी आबाद गांव चितकुल है, जो इंडो-तिब्बत बॉर्डर के करीब स्थित है। यह सांगला से करीब 20–25 किमी दूर है। यहां पर बहने वाली बस्पा नदी इस गांव की खूबसूरती को और बढ़ाती है। इसे भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता है। यहां पर गर्मियों में भी ठंड रहती है।
ट्रैवल टिप्स- भारत की इन ऑफ बीट जगहों पर आप कम बजट में घूमने जा सकते हैं। इन सभी जगहों के बारे में पहले से अच्छी जानकारी निकाल लें और फिर अपने बजट के हिसाब ट्रिप प्लान करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


