MP का इकलौता हिल स्टेशन है ये, गर्मी में सुकून पाना तो बना लें प्लान, पैरेंट्स-बच्चे दोनों होंगे खुश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Only Hill Station in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन जहां पर आप गर्मी से सुकून पाने के लिए फैमिली संग वेकेशन एंज्वॉय कर सकते हैं। सबसे खास बात यहां एडवेंचर के शौकीन से लेकर स्प्रिचुअल और बच्चे सभी के लिए कुछ ना कुछ मौजूद है।

MP का इकलौता हिल स्टेशन है ये, गर्मी में सुकून पाना तो बना लें प्लान, पैरेंट्स-बच्चे दोनों होंगे खुश

अगर आप दिल्ली के नजदीक नहीं रहते तो उत्तराखंड के पहाड़ों पर जाने का बजट जेब ढीली कर सकता है। लेकिन तपती गर्मी से राहत पाने के लिए फैमिली वेकेशन बच्चों के साथ एंज्वॉय करना है तो पास ही में बने मध्य प्रदेश के इस इकलौते हिल स्टेशन की सैर पर निकल जाएं। जहां पहुंचन के बाद आपको जरा भी पछतावा नहीं होगा। यहां की सुरम्य वादियां और बाकी जगहों से कम तापमान बेस्ट समर वेकेशन साबित हो सकता है।

मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन

हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी की, जहां की सुरम्य वादियां और हरे-भरे पहाड़ छुट्टियां बिताने की परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां की हरियाली देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट हर साल आते हैं। हल्की बारिश के साथ यहां की हरियाली और पहाड़ों की खूबसूरती दो गुना बढ़ जाती है। बाकी जगहों से पचमढ़ी का तापमान पूरे 10 डिग्री तक कम होता है। तो छुट्टियां बिताने के लिए हुई ना ये परफेक्ट डेस्टिनेशन।

एडवेंचर एक्टीविटीज का भी मिलेगा मजा

केवल नेचर के नजारे ही नहीं यहां पर कई तरह के एडवेंचर एक्टीविटीज भी करने के लिए मिल जाते हैं। ट्रैकिंग, हाइकिंग, कैम्पिंग और नेचर वॉक करने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। आउटडोर एक्टीविटी के लिए पचमढ़ी आइडियल डेस्टिनेशन है।

मंदिर और गुफाओं की वजह से है पसंदीदा

पचमढी केवल सुहाने मौसम और पहाड़ों के लिए नहीं पसंद की जाती। यहां पर मंदिर और प्राचीन गुफाएं भी मिल जाती हैं। जो हिंदूओं की पौराणिक मान्यताओं को दिखाती हैं। पांडवों के काल की गुफाएं इस हिल स्टेशन पर मौजूद हैं। यहीं नहीं यहां पर बनी है जटा शंकर गुफा टेंपर जो यूनिक पत्थरों की आकृतियों से सजा है और भगवान शिव को समर्पित है। इसी वजह से ये हिल स्टेशन पैरेंट्स और बच्चों दोनों के साथ आने की परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

और भी घूमने के प्लेस मौजूद हैं

वहीं यहां पर मौजूद बी वाटरफाल, अप्सरा विहार, पांडव गुफाएं, धूपगढ़ हाइएस्ट प्वाइंट है। जहां पर लोग सनराइज और सनसेट देखने के लिए जाते हैं।

कैसे पहुंचे पचमढ़ी

वैसे तो पचमढ़ी पूरी तरह से रोड से कनेक्टेड है और आप किसी भी बस या टैक्सी से आराम से पहुंच सकते हैं। वहीं बात करें ट्रेन की तो यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन पिपरिया रेलवे स्टेशन है और भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट सबसे नजदीकी एयरपोर्ट,जहां से लगभग 200 किमी दूर ये हिल स्टेशन बना है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।